26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रीम शेख ने देसी अंदाज में अपने फैंस का दिल लूट लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रीम शेख ने देसी अंदाज में अपने फैंस का दिल लूट लिया?

सारांश

रीम शेख, जो बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने देसी अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। जानें उनके करियर और व्यक्तिगत जीवन के बारे में दिलचस्प बातें!

मुख्य बातें

रीम शेख की अदाकारी ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में एक खास स्थान दिलाया है।
उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

मुंबई, 26 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रीम शेख इस समय टीवी इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों में से एक हैं। उन्होंने 'तुझसे है राब्ता,' 'तेरे इश्क में घायल' और 'फना' जैसे सीरियल्स में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। सोमवार को, उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ नई तस्वीरें साझा कीं।

इन तस्वीरों में, रीम ने गजब की अदाओं के साथ पोज देते हुए सफेद कुर्ता और दुपट्टा के साथ पिंक स्कर्ट पहनी हुई थी, जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रही थी। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, "रहने दे मुझे यूं उलझा हुआ-सा तुझ में, सुना है सुलझ जाने से धागे अलग-अलग हो जाते हैं।"

उनकी ये तस्वीरें प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रही हैं। यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप इतनी सुंदर कैसे हो?" वहीं दूसरे ने लिखा, "सुपर" और एक अन्य ने पूछा, "क्या आप अपनी प्लेलिस्ट साझा कर सकती हैं?" एक और यूजर ने कहा, "आप बहुत सुंदर हैं।"

अगर हम रीम शेख के करियर की चर्चा करें, तो उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की थी। सिर्फ 6 साल की उम्र में उन्होंने 'नीर भरे तेरे नैना देवी' में काम किया था। इसके बाद, उन्होंने 'मैं आजी और साहिब', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'खेलती है जिंदगी आंखमिचोली', और 'दीया और बाती हम' जैसे कई शो किए।

अपनी करीबी दोस्त जन्नत जुबैर की तरह, रीम भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका नाम सेहबान अजीम और शगुन पांडे के साथ जोड़ा गया। हाल ही में, 22 साल की रीम की शादी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं, जिस पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वायरल पोस्ट में अपनी मांग में सिंदूर भरा हुआ फोटो साझा किया और लिखा कि उन्होंने कृष गुप्ता के साथ 25 मई को जयपुर में शादी कर ली है। यह पोस्ट इतना प्रसिद्ध हुआ कि रीम और उनके परिवार वाले भी हैरान रह गए थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रीम शेख ने अपने करियर की शुरुआत कब की?
रीम शेख ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी, जब उनकी उम्र केवल 6 साल थी।
उनके कौन से प्रसिद्ध टीवी शोज हैं?
उन्होंने 'तुझसे है राब्ता,' 'तेरे इश्क में घायल,' और 'फना' जैसे कई प्रसिद्ध टीवी शोज में काम किया है।
रीम शेख की शादी कब हुई?
रीम शेख ने 25 मई को जयपुर में कृष गुप्ता के साथ शादी की।
क्या रीम शेख अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हैं?
हाँ, रीम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं और कभी-कभी सोशल मीडिया पर अपनी बातें साझा करती हैं।
सोशल मीडिया पर रीम की तस्वीरों को फैंस का क्या रिस्पॉन्स मिला?
उनकी तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं और उन्हें कई सकारात्मक टिप्पणियाँ मिली हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले