31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हरियाणवी सुपरस्टार रेणुका पंवार का धमाकेदार ट्रैक 'नागन काली' मंगलवार को रिलीज होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हरियाणवी सुपरस्टार रेणुका पंवार का धमाकेदार ट्रैक 'नागन काली' मंगलवार को रिलीज होगा?

सारांश

हरियाणवी संगीत की दुनिया में एक नया एवं रोमांचक गाना 'नागन काली' 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। गायिका रेणुका पंवार ने इस गाने का मोशन वीडियो साझा किया है, जिसमें उनकी खूबसूरत परफॉर्मेंस और पारंपरिक फैशन देखने को मिलेंगे।

मुख्य बातें

रेणुका पंवार का नया गाना 'नागन काली' 7 अक्टूबर को रिलीज होगा।
मोशन वीडियो में उनकी पारंपरिक खूबसूरती और ग्रेसफुल मूव्स हैं।
रेणुका ने हरियाणा की मिट्टी में अपनी पहचान बनाई है।
उनका सफर एक प्रेरणादायक कहानी है।
हरियाणवी संगीत को ग्लोबल स्टेज पर लाने का प्रयास कर रही हैं।

मुंबई, 6 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणवी संगीत के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई को छूने वाली गायिका रेणुका पंवार का नया गाना 'नागन काली' बहुत जल्द दर्शकों के समक्ष आएगा। गायिका ने सोमवार को इस गाने की रिलीज की तारीख के साथ मोशन वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया।

रेणुका ने इंस्टाग्राम पर गाने का मोशन वीडियो साझा करते हुए लिखा, "पूरा गाना 7 अक्टूबर को उपलब्ध होगा। नागन काली।"

मोशन वीडियो में रेणुका पारंपरिक परिधान में दिखाई दे रही हैं, लाल घाघरा-चोली और भारी जेवर पहनकर, जो उनकी ग्रेसफुल मूव्स को और भी आकर्षक बनाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाने का टीजर चल रहा है, जिसमें बीट्स इतनी मजेदार हैं कि उन्हें सुनकर कोई भी डांस फ्लोर पर उतरने का मन करेगा। रेणुका की स्माइल और एक्सप्रेशंस गाने की थीम को बेहतरीन तरीके से दर्शाते हैं।

रेणुका पंवार की यात्रा किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश के खेकड़ा में जन्मी रेणुका को हरियाणा की मिट्टी ने असली पहचान दी। स्कूल के दिनों से ही नृत्य और गायन में रुचि रखने वाली रेणुका ने 2019 में अपने पहले गाने 'सुन सुनियो' से शुरुआत की, लेकिन असली सफलता 2020 में '52 गज का दामन' से मिली।

इस हिट ने रेणुका को नेशनल लेवल पर स्टार बना दिया। इसके बाद 'ठुमक ठुमक' जैसे एलबम और 'श्यानो' और 'डीजे पे नचूंगी' जैसे ट्रैक ने उनकी फैन फॉलोइंग को काफी बढ़ाया।

रेणुका न केवल एक सिंगर हैं, बल्कि एक मॉडल और सोशल इन्फ्लुएंसर भी हैं, जो हरियाणवी संस्कृति को वैश्विक मंच पर लाने का काम कर रही हैं।

रेणुका पंवार पारंपरिक हरियाणवी धुनों को आधुनिक संगीत के साथ मिलाकर प्रस्तुत करती हैं और बॉलीवुड के कुछ प्रोजेक्ट्स पर भी कार्य कर रही हैं। उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'श्यानो' को फैंस ने काफी सराहा।

संपादकीय दृष्टिकोण

और यह गाना भारतीय संस्कृति को एक नई दिशा देने का प्रयास करेगा।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रेणुका पंवार का नया गाना कब रिलीज होगा?
रेणुका पंवार का नया गाना 'नागन काली' 7 अक्टूबर को रिलीज होगा।
रेणुका पंवार का पहला गाना कौन सा था?
रेणुका पंवार का पहला गाना 'सुन सुनियो' था, जो उन्होंने 2019 में रिलीज किया था।
रेणुका पंवार का सबसे हिट गाना कौन सा है?
'52 गज का दामन' रेणुका पंवार का सबसे हिट गाना है, जिसने उन्हें नेशनल लेवल पर पहचान दिलाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले