8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झुग्गियों से स्टारडम तक का सफर साजिद खान के लिए संभव था?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झुग्गियों से स्टारडम तक का सफर साजिद खान के लिए संभव था?

सारांश

साजिद खान का सफर झुग्गियों से लेकर हॉलीवुड तक का अद्भुत है। मदर इंडिया में छोटे बिरजू के किरदार ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। जानिए उनकी जयंती पर उनके जीवन की खास बातें।

मुख्य बातें

साजिद खान का सफर एक प्रेरणा है।
महबूब खान ने उन्हें गोद लिया और स्टार बनाया।
साजिद ने हॉलीवुड में भी पहचान बनाई।
उनकी कहानी संघर्ष और सफलता का प्रतीक है।
साजिद ने सामाजिक कार्यों में भी योगदान दिया।

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मुंबई की झुग्गियों से निकलकर हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक का सफर करना सामान्य नहीं है, लेकिन एक छोटे बच्चे ने यह कर दिखाया। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की अमर क्लासिक 'मदर इंडिया' में छोटे 'बिरजू' का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता साजिद खान की।

महबूब खान की इस प्रसिद्ध फिल्म ने साजिद को रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाने में सफल रहे और कई बड़ी फिल्मों में काम किया। 28 दिसंबर को दिवंगत अभिनेता की जयंती मनाई जाती है।

फिल्म 'मदर इंडिया' में छोटे बिरजू का किरदार निभाने वाले साजिद खान, निर्देशक महबूब खान के गोद लिए हुए बेटे थे। उनका सफर झुग्गियों से महल की ओर बढ़ा। साजिद का जन्म 28 दिसंबर 1951 को मुंबई की झुग्गियों में हुआ था। महबूब खान ने 'मदर इंडिया' के लिए एक शरारती बच्चे की तलाश की, और उनकी नजर साजिद पर पड़ी। साजिद ने छोटे बिरजू का रोल इतनी खूबसूरती से निभाया कि फिल्म ऑस्कर नामांकन तक पहुंच गई। फिल्म में बिरजू एक विद्रोही और मजबूत इरादों वाला लड़का है, जो अपनी मां (नरगिस) के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है।

छोटे बिरजू के सीन्स में साजिद की मासूमियत और शरारतें दर्शकों को बहुत पसंद आईं। बताया जाता है कि बिरजू के रोल के लिए उन्हें उस समय 750 रुपए मिले थे। फिल्म की सफलता के बाद महबूब खान और उनकी पत्नी सरदार अख्तर ने साजिद को गोद ले लिया और उनका नाम साजिद खान रखा। महबूब खान ने उन्हें अपने बेटे की तरह पाला। 1962 में आई महबूब खान की आखिरी फिल्म 'सन ऑफ इंडिया' में साजिद ने मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई, लेकिन साजिद की एक्टिंग की तारीफ हुई।

इसके बाद साजिद अमेरिका चले गए और वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पाई। साल 1966 की हॉलीवुड फिल्म 'माया' में जे नॉर्थ के साथ सह-कलाकार बने। फिल्म हिट हुई और इसी नाम की टीवी सीरीज भी बनी, जिसमें 18 एपिसोड थे। साजिद अमेरिका में एक टीन आइडल बन गए। उन्होंने फिलीपींस में भी लोकप्रियता हासिल की और वहां 'माई फनी गर्ल', 'द सिंगिंग फिलीपीना' जैसी फिल्में कीं। भारत में वे 'हीट एंड डस्ट' जैसी फिल्म में भी नजर आए।

साजिद की निजी जिंदगी भी दिलचस्प रही। उन्होंने दो शादियां कीं। पहली शादी से उनका बेटा समीर है। बाद में वह केरल आकर बस गए, जहां उन्होंने दूसरी शादी की। फिल्मों से दूर रहकर वे परोपकार और सामाजिक कार्यों में लगे रहे। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद 22 दिसंबर 2023 को 71 साल की उम्र में केरल के अलप्पुझा जिले में उनका निधन हो गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह हमें यह भी सिखाती है कि अवसरों का सही उपयोग कैसे किया जाए। हम उनके योगदान और संघर्ष को याद करते हैं।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साजिद खान ने 'मदर इंडिया' में क्या भूमिका निभाई थी?
साजिद खान ने 'मदर इंडिया' में छोटे बिरजू का किरदार निभाया था।
साजिद खान का जन्म कब हुआ था?
साजिद खान का जन्म 28 दिसंबर 1951 को मुंबई की झुग्गियों में हुआ था।
साजिद खान की जयंती कब मनाई जाती है?
साजिद खान की जयंती 28 दिसंबर को मनाई जाती है।
साजिद खान का पहला बड़ा फिल्म प्रोजेक्ट कौन सा था?
उनका पहला बड़ा फिल्म प्रोजेक्ट 'मदर इंडिया' था।
साजिद खान का निधन कब हुआ?
साजिद खान का निधन 22 दिसंबर 2023 को हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले