10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार में सुशासन से अपराधियों की खैर नहीं होगी?: सम्राट चौधरी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार में सुशासन से अपराधियों की खैर नहीं होगी?: सम्राट चौधरी

सारांश

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालते ही स्पष्ट किया है कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने बिहार में सुशासन की दिशा में ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है। जानिए इस संदर्भ में उनका क्या कहना है।

मुख्य बातें

सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली।
बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
नीतीश कुमार का मार्गदर्शन जारी रहेगा।
बिहार में सुशासन का दावा।
2025 में एनडीए ने शानदार सफलता पाई।

पटना, 22 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस बार गृह मंत्रालय का कार्यभार भी सौंपा गया है। गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने शनिवार को स्पष्ट किया कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है, उन्हें प्रदेश से बाहर ही जाना होगा।

गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुझे गृह मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। मैं बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में निरंतर सुशासन स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।"

उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार ने हमेशा सुशासन को प्राथमिकता दी है। भविष्य में भी यह व्यवस्था उनके मार्गदर्शन में जारी रहेगी।"

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "बिहार में सुशासन है और एक ठोस व्यवस्था कायम है। बिहार के सुशासन ने अराजकता और जंगलराज को समाप्त कर दिया है और इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा। लेकिन यह स्पष्ट है कि अपराधियों के लिए बिहार नहीं है। उन्हें बिहार से बाहर जाना होगा।"

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद शुक्रवार को बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा किया गया। नई कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण गृह विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सौंपा गया है। भाजपा कोटे से आने वाले सम्राट चौधरी अब नीतीश सरकार में कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। गुरुवार को नीतीश कैबिनेट में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने 202 सीटें हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन इसे लागू करने में चुनौतियाँ भी होंगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और उन्हें राज्य से बाहर जाना होगा।
बिहार में सुशासन का क्या महत्व है?
सुशासन का अर्थ है कि राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखना और अपराध को नियंत्रित करना।
क्या यह कदम बिहार की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा?
यह कदम निश्चित रूप से सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा, लेकिन इसके लिए प्रभावी कार्यान्वयन जरूरी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले