26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अखरोट और बाजरा जैसे सुपरफूड्स से ब्लड शुगर को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अखरोट और बाजरा जैसे सुपरफूड्स से ब्लड शुगर को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है?

सारांश

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है। यदि इसे अनदेखा किया गया, तो इसका असर दिल, किडनी, और अन्य अंगों पर पड़ सकता है। जानें कैसे कुछ सुपरफूड्स जैसे मेथी और बाजरा ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

मुख्य बातें

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए सुपरफूड्स का सेवन करें।
मेथी दाना और दालचीनी के फायदे जानें।
रोजाना अखरोट और बादाम का सेवन करें।
पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
संतुलित डाइट और व्यायाम

नई दिल्ली, 12 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। डायबिटीज एक गंभीर समस्या है, जो अगर नियंत्रित नहीं की गई, तो दिल, किडनी, आंखों के साथ ही शरीर के हर हिस्से को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे कई गंभीर शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय ब्लड शुगर को दवाओं के साथ-साथ प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय कुछ रोजमर्रा के सुपरफूड्स की सिफारिश करता है, जो फाइबर, प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये खाद्य पदार्थ न केवल ब्लड शुगर को संतुलित रखते हैं, बल्कि ऊर्जा स्तर को स्थिर रखते हैं और अनियंत्रित भूख को भी कम करते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इन सुपरफूड्स का नियमित सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ मिल सकता है। इनमें मेथी दाना, दालचीनी, जौ, बाजरा, ओट्स के साथ पालक, मेथी, सरसों का साग और दाल जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इन सुपरफूड्स को अपनी रोजाना की थाली में शामिल करने से दवाओं की मात्रा भी कम हो सकती है। साथ ही नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद से सेहत भी बेहतर बनी रहती है।

मेथी दाना सबसे प्रभावी घरेलू उपाय माना जाता है। रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट 1-2 चम्मच मेथी दाना चबाने से ब्लड शुगर काफी हद तक कंट्रोल में रहता है। वहीं, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को रोजाना दूध, दही या पानी में मिलाकर लेने से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है और शुगर लेवल स्थिर रहता है। इसके साथ ही जौ, बाजरा और ओट्स जैसे अनाज सफेद चावल और मैदा की जगह बेहतर विकल्प हैं। इनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो शुगर को धीरे-धीरे अवशोषित होने देता है और अचानक शुगर बढ़ने से रोकता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए पालक, मेथी और सरसों का साग बेहद कारगर हैं। ये पत्तेदार सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इनका नियमित सेवन ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स भी करता है। वहीं, मुट्ठी भर अखरोट या बादाम रोजाना खाने से अच्छे फैट मिलते हैं, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं। ये दिल के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

शुगर कंट्रोल के लिए भोजन की थाली में मूंग, चना, मसूर, उड़द जैसी दालों को भी शामिल करना चाहिए, जिनमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है। ये लंबे समय तक पेट भरा रखती हैं और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकती हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो आजकल तेजी से बढ़ रही है। इस समस्या से निपटने के लिए प्राकृतिक उपायों की खोज करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। सुपरफूड्स का उपयोग करके हम अपनी ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि दवाओं पर निर्भरता को भी कम करता है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डायबिटीज के लिए सबसे अच्छे सुपरफूड्स कौन से हैं?
डायबिटीज के लिए मेथी दाना , दालचीनी , जौ , बाजरा , और ओट्स जैसे सुपरफूड्स बेहद फायदेमंद हैं।
क्या रोजाना अखरोट खाना फायदेमंद है?
हाँ, रोजाना अखरोट या बादाम खाने से अच्छे फैट मिलते हैं, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं।
क्या डाइट में दालें शामिल करना चाहिए?
बिल्कुल, मूंग , चना , मसूर , और उड़द जैसी दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले