18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भाजपा मछुआरों के साथ है? संजय निषाद का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भाजपा मछुआरों के साथ है? संजय निषाद का बयान

सारांश

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच, संजय निषाद ने भाजपा को हारी हुई सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। जानिए इस बयान के पीछे की राजनीति और निषाद समुदाय की भूमिका।

मुख्य बातें

संजय निषाद ने भाजपा को हारी हुई सीटें देने का प्रस्ताव दिया।
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियाँ जारी हैं।
राहुल गांधी पर आर्थिक संकट का आरोप लगाया गया।

मुरादाबाद, 2 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस संबंध में राजनीतिक दल अपनी रणनीतियाँ तैयार कर रहे हैं। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि हमने भाजपा से कहा है कि हमें हार गई सीटें दे दीजिए, हम उन्हें जीत में बदल देंगे।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने बिहार के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर कहा कि लोकतंत्र में यह व्यवस्था है कि जो देश के नागरिक हैं, वही वोट डालेंगे।

उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिनकी पार्टी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, उन्हें बोलने का कोई हक नहीं है। जनता ने उन्हें इसलिए हटाया क्योंकि देश को अर्थव्यवस्था के मामले में आगे बढ़ाना है।

उन्होंने मुरादाबाद में संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष के पास हंगामा करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। जनता ने हल्ला बोल दिया है कि कांग्रेस को हटाना है। जनता पूरी तरह से जानती है कि कांग्रेस किसके सहारे सत्ता में आती रही। राहुल गांधी तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं, जबकि पीएम मोदी संतुष्टिकरण के लिए काम कर रहे हैं।

संजय निषाद ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। जिस नाव में नाविक सवार होते हैं, उसे डूबने नहीं देते। जब तक हाथी का बटन दबाया जाता है, तब तक सपा हीरो होती है। जब तक साइकिल का बटन दबाया जाता है, तब तक सपा हीरो होती है और जब तक पंजा का बटन दबाया जाता है, तब तक कांग्रेस हीरो होती है। जैसे ही 18 प्रतिशत निषाद समुदाय ने हाथी, साइकिल और पंजा का बटन दबाना बंद किया, तो तीनों जीरो हो गए। अब पीएम मोदी का बटन दबा दिया गया है, तो वह हीरो बन गए हैं। वर्तमान में हाथी-पंजा पूरी तरह से साफ है, साइकिल आधी हो गई है और भाजपा मछुआरों के साथ है।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस बयान का महत्व समझना आवश्यक है। संजय निषाद का यह कदम भाजपा के लिए नया अवसर या चुनौती हो सकता है। निषाद समुदाय का समर्थन भाजपा को मजबूती दे सकता है, लेकिन विपक्षी दल भी सक्रिय हैं।
RashtraPress
18 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संजय निषाद ने भाजपा को क्या प्रस्ताव दिया?
उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें हार गई सीटें दे, वे उन्हें जीत में बदल देंगे।
राहुल गांधी के बारे में संजय निषाद ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 4 सप्ताह पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले