7 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सतना में भाजपा पार्षद के पति की गिरफ्तारी ने सबको चौंका दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सतना में भाजपा पार्षद के पति की गिरफ्तारी ने सबको चौंका दिया?

सारांश

सतना में भाजपा पार्षद के पति की गिरफ्तारी ने एक बार फिर से सत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित महिला के आरोपों और वायरल वीडियो ने इस मामले को राजनीतिक चर्चा का विषय बना दिया है। क्या यह घटना वास्तविकता को उजागर करने में मदद करेगी?

मुख्य बातें

महिला का साहस प्रेरणादायक है।
प्रशासनिक कार्रवाई की आवश्यकता है।
समाज में असमानता के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

सतना, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में नगर परिषद रामपुर बाघेलान के भाजपा पार्षद के पति अशोक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला द्वारा 22 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए आवेदन और बाद में सामने आए वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान महिला ने बयान दिया कि उसने डर और दबाव के कारण आवेदन में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी द्वारा महिला के साथ अश्लील इशारे करना, छेड़छाड़ करना और जान से मारने की धमकी देना प्रमाणित पाया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद रामपुर बाघेलान थाने की पुलिस हरकत में आई और फिर आरोपी अशोक सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ दिन पहले आरोपी पार्षद पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए और थाना प्रभारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नजर आ रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि अशोक सिंह लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था। उसने बताया था कि आरोपी उसकी दुकान पर आकर उसे धमकाता था और वीडियो वायरल करने की बात कहकर दबाव बनाता था।

महिला ने यह भी कहा था कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की गई है और जो तथ्य सामने आए हैं, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या अशोक सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगा है?
प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म का आरोप पुष्टि नहीं हुआ है, हालांकि छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप सही पाए गए हैं।
पुलिस ने कार्रवाई क्यों की?
महिला के आवेदन और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया।
क्या वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बना?
हाँ, वीडियो वायरल होने के बाद मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले