शाहीन भट्ट ने ईशान मेहरा के साथ अपनी डायमंड रिंग दिखाकर सगाई की अटकलें बढ़ाईं, बहन आलिया ने दिया प्यार
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट की बहन और लेखक शाहीन भट्ट ने सोशल मीडिया पर ईशान मेहरा के साथ साझा की गई तस्वीरों के माध्यम से अपनी डायमंड रिंग का प्रदर्शन किया है, जिससे दोनों के सगाई की अटकलें तेज हो गई हैं। इन तस्वीरों में, शाहीन भट्ट ने रिंग फ्लॉन्ट करते हुए अपने रिश्ते को सभी के सामने रखा है और बॉलीवुड के कई सितारों ने इस जोड़े को शुभकामनाएं दी हैं।
शाहीन ने ईशान मेहरा के साथ जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह अपनी रिंग फिंगर में सजी डायमंड की रिंग को दिखा रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
शाहीन ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में शायद कुछ ज्यादा ही कर दिया।'
जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, बॉलीवुड के कई सितारों ने इस कपल पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। आलिया भट्ट ने अपनी बहन को इस रिश्ते के नए पड़ाव पर दिल से बधाई दी और लिखा, 'बहुत सारे प्यार से भरे संदेश भेज रही हूं।'
इसके अलावा, अभिनेत्री अनन्या पांडे, शनाया कपूर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, परिणीति चोपड़ा, लेखक नव्या नवेली नंदा, अथिया शेट्टी जैसे कई सेलेब्स ने कमेंट कर प्यार प्रकट किया है। अनन्या ने लिखा, 'शाहीन! आपके लिए बहुत खुश हूं, आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां।' वहीं, मसाबा ने लिखा, 'शाहीन को बहुत-बहुत बधाई, यह बहुत ही खूबसूरत है। आपको ढेर सारा प्यार और खुशी मिले।'
जानकारी के अनुसार, ईशान मेहरा एक फिटनेस कोच हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें 8 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशान पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक भी रह चुके हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस यात्रा की शुरुआत की थी। उनका सोशल मीडिया फिटनेस वीडियो से भरा हुआ है, जिसमें वे जिम में पसीना बहाते हुए दूसरों को भी ट्रेन कर रहे हैं।
शाहीन आलिया भट्ट की बड़ी बहन हैं और अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दोनों बहनों का रिश्ता बेहद गहरा है और आलिया ने शाहीन के डिप्रेशन का जिक्र भी कई बार किया है। शाहीन ने डिप्रेशन पर एक किताब 'आई हैव नेवर बीन अनहैप्पी' भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे डार्क फेस के बारे में बताया था।