21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कप्तानी के दबाव में खिलाड़ी बिखरते हैं, शुभमन ने खुद को निखारा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कप्तानी के दबाव में खिलाड़ी बिखरते हैं, शुभमन ने खुद को निखारा?

सारांश

सुखविंदर सिंह बावा ने शुभमन गिल की कप्तानी में युवा टीम की सराहना की है। कप्तानी के दबाव में शुभमन ने अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। क्या यह भारतीय क्रिकेट के लिए नई शुरुआत है? जानिए पूरी कहानी।

मुख्य बातें

शुभमन गिल का प्रदर्शन कप्तानी के बाद बेहतर हुआ है।
कप्तानी का दबाव भी खिलाड़ियों को मजबूत बना सकता है।
भारतीय टीम ने युवा खिलाड़ियों के साथ नई ऊंचाइयों को छुआ है।
सुखविंदर सिंह बावा का अनुभव महत्वपूर्ण है।
भविष्य में भारतीय क्रिकेट में और भी सुधार की संभावना है।

चंडीगढ़, 6 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के प्रमुख क्रिकेट कोच सुखविंदर सिंह बावा ने शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर गई युवा टीम की सराहना की है। उन्होंने बताया कि कप्तानी मिलने के बाद शुभमन ने बतौर बल्लेबाज अपनी क्षमता को और भी निखारा है।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बावा ने कहा, "भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। दौरे की शुरुआत में कहा गया था कि यह एक नई टीम है, इसलिए ज्यादा उम्मीदें नहीं की जा सकतीं। लेकिन, इस टीम ने साबित कर दिया कि वे क्या कर सकती हैं। पहले टेस्ट में हार के बावजूद, हमारी स्थिति चार दिन तक मजबूत रही। मुझे विश्वास है कि हम दूसरा टेस्ट जीतेंगे।"

गिल की कप्तानी पर बावा ने कहा कि उसे घरेलू स्तर पर कप्तानी का अच्छा अनुभव है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी उसने बखूबी निभाई है।

उन्होंने आगे कहा, "भारतीय टीम की कप्तानी एक बड़ी जिम्मेदारी है। कप्तानी का दबाव व्यक्तिगत प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। लेकिन, शुभमन गिल की बल्लेबाजी में कप्तानी मिलने के बाद असाधारण बदलाव आया है। पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में उसने शतक लगाया। अपने प्रदर्शन से उसने यह साबित कर दिया है कि दबाव में वह और भी बेहतर हो सकता है।"

बावा ने कहा कि बल्लेबाजी हमारी मजबूत रही है। अब गेंदबाजों ने भी खुद को साबित किया है। सिराज और आकाश दीप ने अद्भुत गेंदबाजी की है। सिराज और जडेजा के अलावा एजबेस्टन टेस्ट खेल रहे अन्य गेंदबाजों के पास अनुभव नहीं है। जैसे-जैसे वे खेलते जाएंगे, उनकी क्षमता बढ़ती जाएगी। कुलदीप को अभी खेलने का मौका नहीं मिला है, लेकिन आगे के मैचों में वह निश्चित रूप से खेलेगा।

उन्होंने कहा कि शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से सभी खिलाड़ियों को यह संदेश दिया है कि उन्हें खेल में कैसे आगे बढ़ना चाहिए। मुझे लगता है कि गिल की कप्तानी के साथ भारतीय क्रिकेट की एक नई शुरुआत हो रही है और मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

बावा भारतीय क्रिकेट कोचिंग क्षेत्र में एक प्रमुख नाम हैं। उन्होंने युवराज सिंह, दिनेश मोंगिया, और वी.आर. वी. सिंह जैसे क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि युवा खिलाड़ियों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी एक चुनौती है। लेकिन, जैसे-जैसे ये खिलाड़ी अनुभव प्राप्त करते हैं, उनकी क्षमता में वृद्धि होती है। शुभमन गिल का प्रदर्शन इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि दबाव में भी उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या शुभमन गिल कप्तानी में सफल होंगे?
शुभमन गिल ने अपने हालिया प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वह कप्तानी में सफल हो सकते हैं।
क्या कप्तानी का दबाव प्रदर्शन को प्रभावित करता है?
कई खिलाड़ी कप्तानी के दबाव में और बेहतर प्रदर्शन करते हैं, जैसे शुभमन ने किया।
भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा है?
भारतीय टीम ने हाल के मैचों में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है, विशेषकर शुभमन गिल की कप्तानी में।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले