क्या श्वेता तिवारी ने 'डू यू वाना पार्टनर' में अभद्र भाषा का प्रयोग करते समय कांपना महसूस किया?
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 3 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। हाल ही में वेब सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस सीरीज में तमन्ना भाटिया, डायना पेंटी, जावेद जाफरी, नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, नीरज काबी, सूफी मोतीवाला और रणविजय सिंह जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सीरीज की कहानी दो लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नया स्टार्टअप शुरू करने का प्रयास कर रही हैं और इसके लिए उन्हें निवेशकों की आवश्यकता है।
इस सीरीज में श्वेता तिवारी का किरदार लैला है, जो एक मजबूत महिला गैंगस्टर है। अपने किरदार को वास्तविकता के करीब लाने के लिए उन्हें कुछ अभद्र भाषा का भी प्रयोग करना पड़ा।
इस सीन को करते समय श्वेता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऐसे में तमन्ना भाटिया ने उनकी मदद की, और वह पल श्वेता के लिए यादगार बन गया।
श्वेता ने उस सीन को याद करते हुए कहा, "इस सीरीज में एक सीन है, जहां मुझे काफी अभद्र भाषा का प्रयोग करना था। इस दौरान मैं सच में कांप रही थी। सबके सामने ऐसा करना मेरे लिए आसान नहीं था। मैं कोशिश कर रही थी, लेकिन मेरे लिए यह करना संभव नहीं हो रहा था। तभी, तमन्ना भाटिया ने मेरा हाथ पकड़कर जोर-जोर से डायलॉग बोलना शुरू किया।"
तमन्ना की प्रेरणा से श्वेता उस सीन को पूरा करने में सफल रही। उन्होंने कहा कि वह कभी नहीं भूलेंगी कि किस तरह तमन्ना ने उनकी मदद की।
श्वेता ने कहा कि यह सीरीज दर्शकों के लिए बहुत दिलचस्प है और इसे सभी पसंद करेंगे।
यह सीरीज धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई गई है, जिसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता हैं। इसका निर्देशन कोलिन डी’कुन्हा और अर्चित कुमार ने किया है। इसकी पटकथा नंदिनी गुप्ता, आर्ष वोरा और मिथुन गंगोपाध्याय ने लिखी है।
शोमेन मिश्रा और अर्चित कुमार सीरीज के कार्यकारी निर्माता हैं। ‘डू यू वाना पार्टनर’ का प्रीमियर 12 सितंबर को प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।