26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सोनाक्षी-हुमा की 'डबल एक्सएल' ने तीन साल पूरे कर लिए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोनाक्षी-हुमा की 'डबल एक्सएल' ने तीन साल पूरे कर लिए?

सारांश

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'डबल एक्सएल' ने तीन साल का सफर तय किया है। इस मौके पर सोनाक्षी ने इमोशनल क्लिप शेयर किया है, जिसमें वे बॉडी शेमिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करती हैं। जानें फिल्म की कहानी और सोनाक्षी की नई परियोजनाओं के बारे में।

मुख्य बातें

'डबल एक्सएल' फिल्म बॉडी शेमिंग पर आधारित है।
सोनाक्षी और हुमा ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की है।
फिल्म का निर्देशन सतराम रमाणी ने किया है।
फिल्म में शिखर धवन ने भी कैमियो किया है।
सोनाक्षी की अगली फिल्म 'जटाधरा' 7 नवंबर को आएगी।

मुंबई, 4 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'डबल एक्सएल' को आज तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर पर सोनाक्षी ने फिल्म की यादों को ताजा किया।

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का एक क्लिप साझा किया, जिसमें वे दोनों बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रही हैं और अपने करियर की चुनौतियों पर बात करती हैं।

सोनाक्षी ने कैप्शन में कुछ लिखने के बजाय तीन हार्ट इमोजी का प्रयोग किया है।

सतराम रमाणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी, हुमा, महत राघवेंद्र और जहीर इकबाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इसमें क्रिकेटर शिखर धवन ने भी एक छोटे से रोल में दिखने के लिए कैमियो किया था।

फिल्म में हुमा (राजश्री त्रिवेदी) और सोनाक्षी (सायरा खन्ना) ने उन लड़कियों का किरदार निभाया है, जिन्हें अपने अधिक वजन के कारण करियर में आगे बढ़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सायरा की कहानी में उसके वजन के कारण उसका बायफ्रेंड उसे धोखा देने लगता है। हताश और निराश राजश्री और सायरा की मुलाकात होती है, जिससे उनकी जिंदगी में एक नया मोड़ आता है।

अभी सोनाक्षी की आगामी फिल्म 'जटाधरा' है। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी, रोहित पाठक, राजीव कनकाला और सुभलेखा सुधाकर जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा द्वारा किया जा रहा है। इसके को-प्रोड्यूसर अक्षय केजरीवाल और कुस्सुम अरोड़ा हैं, जबकि दिव्या विजय क्रिएटिव प्रोड्यूसर और भाविनी गोस्वामी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 नवंबर को हिंदी और तेलुगु में रिलीज होने वाली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल मनोरंजन प्रदान करती है बल्कि समाज में महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी प्रकाश डालती है। सोनाक्षी और हुमा की 'डबल एक्सएल' ने बॉडी पॉजिटिविटी को प्रमोट किया है, जो हर किसी के लिए एक प्रेरणा है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'डबल एक्सएल' किस विषय पर आधारित है?
यह फिल्म बॉडी शेमिंग और करियर में आगे बढ़ने की चुनौतियों पर आधारित है।
फिल्म 'डबल एक्सएल' के मुख्य अभिनेता कौन हैं?
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी, महत राघवेंद्र और जहीर इकबाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म कब रिलीज हुई थी?
फिल्म 'डबल एक्सएल' 4 नवंबर 2020 को रिलीज हुई थी।
सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म क्या है?
सोनाक्षी की अगली फिल्म 'जटाधरा' है, जो 7 नवंबर को रिलीज होगी।
क्या 'डबल एक्सएल' में कोई क्रिकेटर भी है?
'डबल एक्सएल' में क्रिकेटर शिखर धवन ने एक छोटे से रोल में कैमियो किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले