क्या सोने और चांदी में तेजी का दौर जारी रहेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सोने और चांदी में तेजी का दौर जारी रहेगा?

सारांश

सोने और चांदी की कीमतों में हाल में हुई वृद्धि ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। क्या यह तेजी का दौर जारी रहेगा? जानिए इसके पीछे के कारण और भविष्यवाणियाँ इस लेख में।

मुख्य बातें

सोने की कीमतों में 2,700 रुपए की वृद्धि हुई है।
चांदी का दाम 1,59,025 रुपए प्रति किलो हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी वृद्धि देखी जा रही है।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी जारी रह सकती है।

नई दिल्ली, 26 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिससे दोनों कीमती धातुओं का मूल्य करीब 2,700 रुपए बढ़ गया है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 962 रुपए की वृद्धि के बाद 1,26,081 रुपए हो गई है, जबकि पहले यह 1,25,119 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

इसी प्रकार, 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,15,490 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,14,609 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 93,839 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 94,561 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

चांदी की कीमतों में सोने की तुलना में अधिक तेजी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में चांदी का मूल्य 2,705 रुपए बढ़कर 1,59,025 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो पहले 1,56,320 रुपए प्रति किलो था।

हाजिर बाजार के साथ-साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड के 5 दिसंबर 2025 के कॉट्रैक्ट का मूल्य 0.61 प्रतिशत बढ़कर 1,25,988 रुपए और चांदी के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का मूल्य 1.56 प्रतिशत बढ़कर 1,58,757 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी के कारोबार में वृद्धि देखी जा रही है। खबर लिखने के समय सोना 0.77 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,198 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.60 प्रतिशत के साथ 51.80 डॉलर प्रति औंस पर था।

बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि सोना अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 4,150 डॉलर प्रति औंस और घरेलू बाजार में 1.25 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है, जो दर्शाता है कि सोने में व्यापक स्तर पर तेजी बनी हुई है। आने वाले समय में सोने की गति अमेरिका से आने वाले आर्थिक डेटा, विशेष रूप से फेड के ब्याज दरों पर निर्णय से तय होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि सोने और चांदी की बढ़ती कीमतें एक महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतक हैं। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि वैश्विक घटनाएँ और आर्थिक डेटा हमारे बाजार पर कैसे प्रभाव डालते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सोने और चांदी की कीमतें और बढ़ेंगी?
विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आर्थिक गतिविधियों के आधार पर कीमतों में और वृद्धि संभव है।
क्या यह तेजी केवल एक अस्थायी घटना है?
बाजार की स्थिति और वैश्विक घटनाओं के आधार पर, यह कहना मुश्किल है कि यह तेजी स्थायी होगी या नहीं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले