10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा हो गई है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा हो गई है?

सारांश

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। क्या चरिथ असलांका की कप्तानी में टीम जीत हासिल कर पाएगी? जानिए टीम में शामिल खिलाड़ियों और सीरीज की विशेषताएँ।

मुख्य बातें

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
चरिथ असलांका को टीम का कप्तान बनाया गया है।
सीरीज के मैच कोलंबो के आर.
प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे।
वनडे सीरीज 22, 24 और 27 जनवरी को खेली जाएगी।
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 79 वनडे मैचों का हुआ है।

कोलंबो, 21 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज के लिए श्रीलंका ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टी20 विश्व कप 2026 से पहले इस फॉर्मेट की कप्तानी से हटाए गए चरिथ असलांका को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे धनंजय डी सिल्वा और दुष्मंथा चमीरा को भी टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में शामिल 14 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बरकरार रखी है। बल्लेबाजी में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, सदीरा समरविक्रमा और कामिंडू मेंडिस को रखा गया है। जेनिथ लियानागे भी मध्यक्रम को मजबूत करेंगे।

बल्लेबाजी के साथ-साथ, टीम में गेंदबाजी विभाग में भी स्पिन और तेज गेंदबाजी का सही संतुलन बनाने पर जोर दिया गया है। तेज गेंदबाजों में असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन और ईशान मलिंगा को चुना गया है, जबकि वानिंदू हसरंगा, महेश तिक्षाणा, जेफरी वेंडरसे और डुनिथ वेल्लालेज स्पिन गेंदबाजी को मजबूत करेंगे।

तीन वनडे मैचों की सीरीज 22, 24 और 27 जनवरी को खेली जाएगी। सभी मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे। वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज भी आयोजित की जाएगी। टी20 सीरीज के मैच 30 जनवरी, 1 फरवरी और 3 फरवरी को खेले जाएंगे। तीनों मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे।

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पूर्व के रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो दोनो देशों के बीच 79 वनडे खेले गए हैं और दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबर रहा है। श्रीलंका ने 37 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 38 मैचों में जीत हासिल की है। 3 मैचों का कोई परिणाम नहीं आया है, जबकि एक मैच टाई रहा है। श्रीलंका का प्रदर्शन हाल के दिनों में निराशाजनक रहा है, लेकिन अपने घर में उसे कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। इंग्लैंड और श्रीलंका वनडे सीरीज रोमांचक हो सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम:

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, पवन रथनायके, धनंजय डी सिल्वा, जेनिथ लियानागे, कामिंडू मेंडिस, डुनिथ वेल्लालेज, वानिंदू हसरंगा, जेफरी वेंडरसे, महेश तिक्षाना, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन, ईशान मलिंगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रीलंका की वनडे टीम में कौन-कौन शामिल हैं?
श्रीलंका की वनडे टीम में चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
वनडे सीरीज की तारीखें क्या हैं?
वनडे सीरीज 22, 24 और 27 जनवरी को खेली जाएगी।
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पिछला रिकॉर्ड क्या है?
दोनों देशों के बीच 79 वनडे खेले गए हैं, जिसमें श्रीलंका ने 37 और इंग्लैंड ने 38 मैच जीते हैं।
टी20 सीरीज कब खेली जाएगी?
टी20 सीरीज 30 जनवरी, 1 फरवरी और 3 फरवरी को खेली जाएगी।
श्रीलंका की टीम में कौन से तेज गेंदबाज हैं?
टीम में असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन और ईशान मलिंगा शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 1 साल पहले