8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वोटरों को चूना नहीं लगा पाएंगे? एनडीए की घोषणाओं पर राजद नेता तेजस्वी यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वोटरों को चूना नहीं लगा पाएंगे? एनडीए की घोषणाओं पर राजद नेता तेजस्वी यादव

सारांश

तेजस्वी यादव ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला किया है, आरोप लगाया कि चुनाव से पहले की घोषणाएं मात्र छलावा हैं। क्या बिहार की जनता इन वादों के झांसे में आएगी? जानें तेजस्वी की पूरी बात।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार पर कड़ा हमला किया।
नीतीश कुमार का 10,000 रुपए देने का वादा चुनावी धोखा है।
बिहार की जनता समझदार है और झांसे में नहीं आएगी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद की ठोस योजनाएं हैं।
महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

पटना, 28 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार पर कड़ा हमला किया है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव से पूर्व योजनाओं की घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन बिहार के समझदार लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे।

मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे बिहार में 20 वर्षों से सत्ता में हैं। अब चुनाव से पहले 10,000 रुपए देने का वादा कर रहे हैं। यदि इस राशि को 20 वर्षों में बांटा जाए, तो यह सालाना 500 रुपए, प्रति माह 41.66 रुपए और प्रतिदिन लगभग 1 रुपए बनता है। क्या वे एक रुपए में बिहार के बच्चों का भविष्य खरीदना चाहते हैं?

तेजस्वी ने सवाल उठाया कि अगर सरकार के पास राजस्व की कमी है, तो ये वादे कैसे पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार से बिहार की जनता पूछ रही है कि आपके पास 1 लाख करोड़ रुपए नहीं हैं, फिर 7 लाख 8 हजार 729 करोड़ रुपए की घोषणाएं कैसे पूरी करेंगे? बिहार का राजस्व सृजन कितना है? यह पैसा कहां से आएगा?

तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उनका कहना है कि भाजपा और जदयू से ज्यादा, भ्रष्ट अधिकारी डरे हुए हैं। उन्हें लगता है कि अगर तेजस्वी सत्ता में आए, तो उनका रैकेट खत्म हो जाएगा और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तेजस्वी ने दावा किया कि राजद के पास ठोस योजनाएं हैं, जबकि डबल इंजन सरकार केवल खोखले वादे कर रही है।

तेजस्वी ने कहा कि यह डबल इंजन सरकार इस बार दोगुनी गति से हारने वाली है। ये घोषणाएं डर के मारे की जा रही हैं।

ज्ञात हो कि हाल ही में पीएम मोदी ने बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत 75 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10 हजार रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव ने किस पर हमला बोला?
तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है।
नीतीश कुमार का वादा क्या है?
नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले 10,000 रुपए देने का वादा किया है।
तेजस्वी यादव का क्या कहना है?
तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार की जनता इन वादों के झांसे में नहीं आएगी।
भ्रष्टाचार पर तेजस्वी यादव का क्या मत है?
तेजस्वी यादव ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी डरे हुए हैं।
महिला रोजगार योजना का लाभ किसे मिलेगा?
महिला रोजगार योजना के तहत 75 लाख महिलाओं को 10,000 रुपए की सहायता राशि मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले