10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 2025 में भी तेजस्वी यादव ही महागठबंधन का चेहरा रहेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 2025 में भी तेजस्वी यादव ही महागठबंधन का चेहरा रहेंगे?

सारांश

राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का चेहरा बताया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री मान लिया है। जानिए तिवारी का महागठबंधन को लेकर क्या कहना है और क्या इस बार भी तेजस्वी यादव का नेतृत्व होगा!

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव को महागठबंधन का चेहरा माना गया है।
महागठबंधन में एकता बरकरार है।
कांग्रेस ने तेजस्वी को ही नेतृत्व सौंपा है।
नीतीश कुमार की स्थिति पर सवाल उठाए गए हैं।
2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना है।

पटना, 22 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्य चेहरा बताया है और कहा कि उन्हें जनता ने अपने मुख्यमंत्री के रूप में मान लिया है।

पटना में राष्ट्र प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जनता के मुख्यमंत्री हैं। यह बात सभी को ज्ञात है। चाहे कांग्रेस हो या हमारे गठबंधन के अन्य सहयोगी, सभी ने एक स्वर में कहा है कि 2020 में तेजस्वी मुख्यमंत्री का चेहरा थे। 2025 में भी वे ही चेहरा हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, इसलिए 'किंतु-परंतु' का सवाल ही नहीं उठता। यह पूरी तरह स्पष्ट है।

तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तेजस्वी के हाथों में ही नेतृत्व सौंपा है। 2020 में भी तेजस्वी ही चेहरा थे, 2025 में भी वे ही चेहरा हैं। किसी और का नाम तो कांग्रेस ने लिया नहीं।

महागठबंधन की एकजुटता पर सवालों के बीच तिवारी ने कहा कि गुरुवार को पटना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी फैसले घोषित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी चीजों की घोषणा हो जाएगी। महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। सभी फैसले हो चुके हैं। संवाददाता सम्मेलन में शीर्ष नेतृत्व द्वारा सभी जानकारियां दी जाएंगी।

उन्होंने पप्पू यादव के बयानों पर कहा कि कांग्रेस ने खुद ही उनके बयानों से पल्ला झाड़ लिया है, इसलिए उनका कोई नोटिस लेना बेकार है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। लेकिन, मंचों पर उनकी अजीबो-गरीब हरकतें वायरल वीडियो से स्पष्ट दिख रही हैं। इससे यह स्पष्ट है कि आदरणीय नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने की स्थिति में नहीं हैं। उनकी स्थिति ठीक नहीं है। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें, लेकिन नीतीश कुमार पूरी तरह गड़बड़ गए हैं।

उन्होंने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार बन रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि तेजस्वी यादव का नेतृत्व महागठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। उनकी लोकप्रियता और जनता के बीच स्वीकार्यता उन्हें एक मजबूत नेता बनाती है। महागठबंधन की एकजुटता और सहयोगियों के बीच सामंजस्य भी भविष्य की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकता है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव को महागठबंधन का चेहरा क्यों माना जा रहा है?
क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री मान लिया है।
महागठबंधन की एकजुटता के बारे में क्या कहा गया है?
तिवारी ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और सभी फैसले एक साथ किए गए हैं।
क्या नीतीश कुमार की स्थिति ठीक है?
तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने की स्थिति में नहीं हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले