27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ट्रंप का मिडटर्म चुनाव में 'ऐतिहासिक जीत' का दावा, डेमोक्रेट्स पर किया हमला

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ट्रंप का मिडटर्म चुनाव में 'ऐतिहासिक जीत' का दावा, डेमोक्रेट्स पर किया हमला

सारांश

डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखे हमले किए और अपनी सरकार की नीतियों को बड़ी उपलब्धि बताया। क्या ट्रंप का यह दावा असलियत में बदल पाएगा?

मुख्य बातें

ट्रंप का ऐतिहासिक जीत का दावा डेमोक्रेट्स पर तीखा हमला रिकॉर्ड फंड रेजिंग सीमा सुरक्षा नीतियों का प्रभाव आर्थिक सुधारों का दावा

वाशिंगटन, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा हमला करते हुए अपनी सरकार की आर्थिक, सैन्य और सीमा सुरक्षा नीतियों को बड़ी उपलब्धि बताया।

बुधवार (स्थानीय समय) को यूनियन स्टेशन में आयोजित हाउस रिपब्लिकन डिनर में ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने बड़े परिणाम दिए हैं और आने वाले चुनावों में इतिहास को बदल देंगे। उन्होंने कहा, "आपकी मदद से इस नवंबर हम कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेट्स को हराएंगे और ऐसी जीत प्राप्त करेंगे जैसी देश ने पहले कभी नहीं देखी।"

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस चुनाव को अपनी सरकार के कार्यों पर जनमत संग्रह (रेफरेंडम) करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में रिपब्लिकन को स्पष्ट जनादेश मिला है। हमने सभी सात स्विंग स्टेट्स जीते, इलेक्टोरल कॉलेज और पॉपुलर वोट भी जीते।

राष्ट्रपति ने फंड रेजिंग को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में रिकॉर्ड 37 मिलियन डॉलर जुटाए गए। आज हमने 37 मिलियन डॉलर जुटाए और यह नया रिकॉर्ड है।

ट्रंप ने कहा कि उनकी नीतियों से घुसपैठ और नशे के अवैध कारोबार में कमी आई है। उन्होंने दावा किया, "लगातार 10 महीनों से एक भी अवैध प्रवासी को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया है।" साथ ही एयरपोर्ट पर सख्ती और इमिग्रेशन एजेंट्स के कार्य की सराहना की।

विदेश नीति पर बोलते हुए ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सख्त रुख का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "हमें इस कैंसर को खत्म करना था। यह कैंसर ईरान का परमाणु हथियार था।" उन्होंने कहा कि हालिया सैन्य कार्रवाई से ईरान कमजोर हुआ है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया कि उनके 'खराब नीतियों' से देश में अस्थिरता फैल रही है। उन्होंने कहा, "वे अराजकता फैलाना चाहते हैं। उन्हें नीति बनानी नहीं आती।" वोटर आईडी और इमिग्रेशन नियंत्रण के विरोध पर उन्होंने कहा, "यदि आप इसका विरोध करते हैं तो इसका मतलब है कि आप धोखा देना चाहते हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि डेमोक्रेट्स सीमा सुरक्षा और अपराध से संबंधित कानूनों को रोक रहे हैं। हमें बस कुछ और वोट चाहिए। हम चमत्कार कर सकते हैं।

आर्थिक मोर्चे पर, ट्रंप ने महंगाई और दवाइयों की कीमतों में कमी का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने दवाइयों की कीमत 50, 60, 70, 80 और 90 प्रतिशत तक कम की है। साथ ही उन्होंने टिप और ओवरटाइम पर टैक्स खत्म करने जैसे प्रस्तावों का भी जिक्र किया।

डोनाल्ड ट्रंप ने पार्टी एकजुटता पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से मजबूती से चुनाव लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, "आपको लड़ना होगा और मजबूत बनना होगा। रिपब्लिकन को एकजुट रहना होगा। हम अमेरिका को फिर से सुरक्षित और महान बनाएंगे।"

बता दें कि इस साल होने वाले मिडटर्म चुनावों में कांग्रेस का नियंत्रण तय होगा और इसे ट्रंप सरकार की ताकत की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है।

आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की पार्टी मिडटर्म में सीटें खो देती है, लेकिन ट्रंप ने दावा किया कि इस बार यह ट्रेंड बदलेगा। वर्तमान में कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी के पास मामूली बहुमत है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन डेमोक्रेट्स पर लगाए गए आरोपों का राजनीतिक माहौल पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनावों में क्या दावा किया?
उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का विश्वास व्यक्त किया है।
ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने डेमोक्रेट्स पर खराब नीतियों और देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया।
ट्रंप ने अपने कार्यकाल की क्या उपलब्धियाँ बताई?
उन्होंने आर्थिक, सैन्य और सीमा सुरक्षा नीतियों को बड़ी उपलब्धि बताया।
ट्रंप ने फंड रेजिंग में कितने पैसे जुटाए?
उन्होंने कार्यक्रम में रिकॉर्ड 37 मिलियन डॉलर जुटाने का दावा किया।
मिडटर्म चुनावों का महत्व क्या है?
यह चुनाव ट्रंप सरकार की ताकत की परीक्षा माना जा रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले