16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के लिए ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के लिए ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू है?

सारांश

ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह विशेष ट्रैफिक योजना प्रमुख अतिथियों की आमद के मद्देनजर बनाई गई है। जानें ट्रैफिक रूट्स और विशेष निर्देशों के बारे में।

मुख्य बातें

ट्रैफिक डायवर्जन 24 से 29 सितंबर तक लागू होगा।
विशिष्ट अतिथियों के लिए सुगम यातायात का ध्यान रखा गया है।
मालवाहक वाहनों पर रोक लगाई गई है।
यातायात हेल्पलाइन 9971009001 है।
यातायात पुलिस ने मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है।

ग्रेटर नोएडा, २२ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने २५ से २९ सितंबर २०२५ तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट में आयोजित होने वाले 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025' के मद्देनज़र विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। इस समय विशिष्ट अतिथियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए जनता को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिए कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन किया गया है। मालवाहक वाहनों पर रोक लगाई गई है।

यातायात पुलिस के अनुसार २४ सितंबर से २९ सितंबर तक प्रतिदिन सुबह ७ बजे से रात ११ बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे और एक्सपोमार्ट के आसपास के मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि दूध, फल, सब्जी और चिकित्सीय वाहनों को छूट दी जाएगी। यात्रियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए पुलिस ने कई मार्ग निर्धारित किए हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन हिंडन कट या गलगोटिया कट से होकर नासा गोलचक्कर की पार्किंग तक पहुंचेंगे। सूरजपुर एवं परीचौक की ओर से आने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर और शारदा गोलचक्कर होते हुए निर्धारित पार्किंग तक जाएंगे।

नासा (बड़ा) गोलचक्कर की पार्किंग भरने पर के.सी.सी., जुबिलिएन्ट और यूनाइटेड कॉलेज की पार्किंग का उपयोग किया जाएगा। ट्रेड शो के समापन के बाद सभी वाहन पार्किंग से सीधे बाहर निकलेंगे। गाड़ियों को शारदा गोलचक्कर और एलजी गोलचक्कर होते हुए सूरजपुर, फेस-२ और ककराला की ओर जाने की अनुमति होगी। दिल्ली/गाजियाबाद जाने वाले वाहन एनएच-२४/०९ का प्रयोग करेंगे। वहीं, यमुना एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल की ओर जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

दिल्ली से प्रवेश करने वाले भारी और मालवाहक वाहनों को चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी बॉर्डर से प्रवेश की स्थिति में वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रक जेवर टोल से पहले ही अलीगढ़ और खुर्जा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। सूरजपुर, परीचौक और होंडा सीएल चौक से भी मालवाहक वाहनों को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। परीचौक पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए यात्री बसों को अंसल प्लाजा के सामने पार्किंग स्थल पर रोकने और वहीं से यात्रियों को पिक-ड्रॉप करने की व्यवस्था की गई है।

एम्बुलेंस और फायर सर्विस वाहनों की आवाजाही में बाधा न आए, इसके लिए पुलिस ने कई वैकल्पिक रूट तय किए हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम की स्थिति में एम्बुलेंस को चपरगढ़ कट से वीआईपी रूट से जीरो प्वाइंट की ओर ले जाया जाएगा। महामाया, फिल्मसिटी, चिल्ला, डीएनडी या सेक्टर-३७ पर अवरोध की स्थिति में भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें, यात्रा की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। यह व्यवस्था २९ सितंबर तक लागू रहेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि इस इवेंट में ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था से न केवल अतिथियों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, बल्कि आम जनता के लिए भी यातायात को सुगम बनाने की कोशिश की गई है। हमें उम्मीद है कि यह आयोजन सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगा।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ट्रैफिक डायवर्जन कब से लागू होगा?
यह ट्रैफिक डायवर्जन 24 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक लागू रहेगा।
क्या मालवाहक वाहनों को छूट मिलेगी?
नहीं, सामान्य मालवाहक वाहनों पर रोक लगाई गई है। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छूट दी गई है।
यातायात हेल्पलाइन नंबर क्या है?
किसी भी असुविधा के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
यातायात प्रतिबंधों का क्या कारण है?
यह प्रतिबंध विशेष अतिथियों के आगमन को सुगम बनाने के लिए लागू किया गया है।
क्या मेट्रो सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है?
हां, यातायात पुलिस ने आम लोगों से मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले