26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यूपीए सरकार ने 8 लाख करोड़ की टैक्स छूट देकर गरीबों को लूटा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यूपीए सरकार ने 8 लाख करोड़ की टैक्स छूट देकर गरीबों को लूटा?

सारांश

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यूपीए सरकार ने बड़े व्यापारियों को 8 लाख करोड़ रुपए की टैक्स छूट देकर गरीबों का शोषण किया। जानें इस पर उनकी प्रतिक्रिया और आगे की बातें।

मुख्य बातें

यूपीए सरकार ने 8 लाख करोड़ की टैक्स छूट दी।
भाजपा सांसद ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप।
रिपोर्ट्स का हवाला दिया गया है।
आगामी चुनावों पर प्रभाव संभव।

नई दिल्ली, 26 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर आरोप लगाया है कि 2004 से 2014 के बीच बड़े व्यापारियों को 8 लाख करोड़ रुपए की टैक्स छूट देकर गरीबों को लूटने का कार्य किया गया और अमीरों को और अधिक समृद्ध बनाया गया।

दुबे ने यह आरोप लोकसभा में दिए गए उत्तर और सीएजी (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) और पीएसी (पब्लिक अकाउंट्स कमिटी) की रिपोर्ट का हवाला देकर लगाया है।

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा, "8 लाख करोड़ की बड़ी व्यापारियों को लूट की छूट सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार ने दी। भ्रष्ट कांग्रेस ने 2004 से 2014 तक गरीबों को लूटा और अमीरों को समृद्ध किया। यह लोकसभा में दिया गया उत्तर और सीएजी और पीएसी की रिपोर्ट है।"

उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी सवाल किया। उन्होंने पूछा, "किस-किस को कितने पैसे लेकर टैक्स में लूट की छूट दी राहुल गांधी? यह तो आपके नाक के नीचे हुआ।"

यह पहली बार नहीं है जब निशिकांत दुबे ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले, उन्होंने कांग्रेस पर 'कॉरपोरेट दलाली' का भी आरोप लगाया था। उन्होंने राहुल गांधी और जयराम रमेश से तीखे सवाल पूछे थे।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, "कांग्रेस पार्टी की 'कॉरपोरेट दलाली' और 'भारतीय पैसे' को स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा करने की कहानी राहुल गांधी आपकी जुबानी। 19 मार्च 1985 को जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री और विश्वनाथ प्रताप सिंह वित्त मंत्री थे, मुंबई एयरपोर्ट पर दो व्यक्तियों (अमीन साहब और नानावती) के पास से लगभग 3.5 लाख अमेरिकी डॉलर (तत्कालीन मूल्य के अनुसार आज करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक) जब्त किए गए थे।" वित्त मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने लोकसभा में स्पष्ट किया था कि यह पैसा मुरुगेश जयकृष्ण का है।

भाजपा सांसद ने दावा किया था कि जयकृष्ण गुजरात में व्यापार करने वाला कांग्रेस का कार्यकर्ता था, जिसने गुजरात विधानसभा चुनाव में 65 लोगों को 10-10 लाख रुपए दिए, अहमदाबाद में 50 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपए में दी और 1982 के एशियाई खेलों के लिए पूरा गेम्स विलेज बनवाया।

संपादकीय दृष्टिकोण

कांग्रेस का पक्ष भी जानना आवश्यक है। इस विषय पर एक संतुलित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, ताकि जनता को सही जानकारी मिल सके।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर क्या आरोप लगाया?
उन्होंने आरोप लगाया है कि यूपीए सरकार ने 8 लाख करोड़ रुपए की टैक्स छूट देकर गरीबों से लूट की गई।
क्या रिपोर्ट्स का हवाला दिया गया है?
हां, दुबे ने लोकसभा में दिए गए उत्तर और सीएजी तथा पीएसी की रिपोर्ट का हवाला दिया है।
क्या ये आरोप पहले भी लगाए गए हैं?
जी हां, निशिकांत दुबे ने पहले भी कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
इस आरोप का राजनीतिक प्रभाव क्या होगा?
यह आरोप आगामी चुनावों में राजनीतिक विमर्श को प्रभावित कर सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले