19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी का समन मिला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी का समन मिला?

सारांश

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी द्वारा समन भेजा गया है, जिसमें कई सेलेब्रिटी शामिल हैं। जानिए इस मामले में क्या है नया और क्यों यह खबर महत्वपूर्ण है।

मुख्य बातें

ईडी ने अवैध सट्टेबाजी ऐप्स की जांच शुरू की है।
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को समन भेजा गया है।
अन्य सेलेब्रिटीज के साथ पूछताछ जारी है।
ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की भी जांच कर रही है।
आर्थिक नुकसान का सामना करने वाले लोग इसकी चपेट में आए हैं।

मुंबई, 14 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को रविवार को अवैध सट्टेबाजी ऐप केस में ईडी द्वारा समन भेजा गया है। उन्हें 16 सितंबर को ईडी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने का निर्देश दिया गया है।

उर्वशी रौतेला ने 'वनएक्सबेट' नामक एक सट्टेबाजी ऐप का विज्ञापन किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। इसी आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इसके साथ ही, पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती को भी इसी मामले में समन भेजा गया है, और उन्हें 15 सितंबर को मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है।

ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स गैरकानूनी तरीके से भारत में अपना कारोबार फैला रहे हैं। इनमें से एक 'वनएक्सबेट' है, जिसके विज्ञापनों में कई सेलेब्रिटी शामिल हैं। जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि इन सितारों की भूमिका इन ऐप्स के प्रचार में कितनी थी।

ईडी इस ऐप का प्रचार करने वाले सभी सेलिब्रिटीज से पूछताछ कर रही है। पिछले सप्ताह, ईडी ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से भी अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि कई लोग इसमें पैसे लगा चुके हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

एक अन्य क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पिछले महीने एजेंसी ने पूछताछ की थी। ईडी सट्टेबाजी ऐप्स के साथ मशहूर हस्तियों के संबंधों की जांच कर रहा है।

जांच के अंतर्गत, ईडी ने गूगल और मेटा (फेसबुक) के प्रतिनिधियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि देश की युवा पीढ़ी सुरक्षित रह सके।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उर्वशी रौतेला को ईडी ने क्यों समन भेजा?
उर्वशी रौतेला को 'वनएक्सबेट' नामक अवैध सट्टेबाजी ऐप के विज्ञापन के कारण ईडी ने समन भेजा है।
ईडी की जांच में किन-किन सेलेब्रिटीज का नाम आया?
ईडी की जांच में उर्वशी रौतेला, मिमी चक्रवर्ती, शिखर धवन और सुरेश रैना का नाम शामिल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले