27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तर प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज है?

सारांश

उत्तर प्रदेश में भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर संगठन में गहमागहमी बढ़ गई है। 400 से अधिक प्रांतीय सदस्य लखनऊ पहुंच रहे हैं। जानें चुनाव की प्रक्रिया और संभावित नतीजों के बारे में।

मुख्य बातें

भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष 14 दिसंबर को चुना जाएगा।
400 से अधिक प्रांतीय सदस्य मतदान में भाग लेंगे।
नामांकन प्रक्रिया 13 दिसंबर को होगी।
राजनीतिक हलकों में ओबीसी नेता को अध्यक्ष बनाने की चर्चा है।
भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण फैसला लेना है।

लखनऊ, 12 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर संगठन में गहमागहमी बढ़ी है। तीन दिन चलने वाली इस चुनावी प्रक्रिया का अंतिम परिणाम 14 दिसंबर को सामने आएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 400 से अधिक प्रांतीय सदस्य लखनऊ पहुंच रहे हैं, जो औपचारिक रूप से मतदान करने वाले प्रतिनिधि हैं।

भाजपा के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय से जारी पत्र के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 13 दिसंबर से आरंभ होगी। निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि 13 दिसंबर को राज्य मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को निर्वाचन प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे। अगर एक से अधिक नामांकन प्राप्त होते हैं तो उसी दिन मतदान कराया जाएगा। हालांकि, पार्टी सूत्रों का दावा है कि परिस्थितियां एक ही नामांकन की ओर इशारा कर रही हैं, इसलिए चुनाव की आवश्यकता पड़ने की संभावना कम है। ऐसे में 14 दिसंबर को नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

पार्टी नेतृत्व ने गुरुवार को प्रमुख पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और योगी सरकार के मंत्रियों को लखनऊ तलब किया है, जिससे माना जा रहा है कि संगठनात्मक स्तर पर एक व्यापक चर्चा भी होगी। भाजपा संविधान के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव प्रांतीय सदस्य करते हैं। आमतौर पर एक ही नाम सर्वसम्मति से तय होने के कारण प्रक्रिया औपचारिक बनकर रह जाती है, लेकिन अगर किसी कारण एक से अधिक उम्मीदवार होते हैं तो चुनाव कराए जाते हैं।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि विपक्ष की पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) रणनीति की काट के रूप में भाजपा किसी ओबीसी वर्ग के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर जोर दे सकती है। पार्टी नेतृत्व इस फैसले को 2027 के विधानसभा चुनावों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मान रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

वह न केवल पार्टी के लिए बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण है। सभी की नजरें 2027 के विधानसभा चुनाव की ओर हैं, और इस चुनाव का प्रभाव भविष्य की दिशा तय करेगा।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा?
इसका निर्णय 14 दिसंबर को चुनाव के परिणाम घोषित होने पर होगा।
भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 13 दिसंबर से आरंभ होगी।
कितने प्रांतीय सदस्य चुनाव में भाग ले रहे हैं?
400 से अधिक प्रांतीय सदस्य लखनऊ पहुंच रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले