क्या वांग यी ने एससीओ के महासचिव से महत्वपूर्ण मुलाकात की?
मुख्य बातें
बीजिंग, 17 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन के थ्येनचिन में एससीओ महासचिव नूरलान येर्मेकबायेव से मुलाकात की।
वांग यी ने इस अवसर पर कहा कि एससीओ दुनिया में सबसे बड़ी जनसंख्या, विशाल क्षेत्र और महत्वपूर्ण निहित शक्ति वाला एक व्यापक क्षेत्रीय संगठन है, जो दिन-ब-दिन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित कर रहा है। क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने तथा विकास और पुनरुत्थान को बढ़ावा देने में एससीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुझे विश्वास है कि महासचिव के नेतृत्व में सचिवालय एससीओ का कुशल संचालन करेगा और विभिन्न पक्षों के बीच समन्वय में मदद करेगा। चीन लगातार सचिवालय को समर्थन और सहायता प्रदान करेगा।
वांग यी ने आगे कहा कि एससीओ का वर्तमान अध्यक्ष बनने के बाद चीन ने 90 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। उन्हें आशा है कि महासचिव निरंतर चीन का समर्थन करेंगे और एक मित्रवत, एकजुट और फलदायी शिखर सम्मेलन के आयोजन में मदद करेंगे।
दूसरी ओर, येर्मेकबायेव ने कहा कि एससीओ का वर्तमान अध्यक्ष बनने के बाद चीन ने समृद्ध योजनाएँ पेश की हैं और इनका कार्यान्वयन किया है। सचिवालय निरंतर चीन का समर्थन करेगा और थ्येनचिन शिखर सम्मेलन की तैयारी करेगा ताकि सम्मेलन में व्यापक उपलब्धियाँ मिल सकें।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)