पीएम मोदी ने इजरायल दौरे के अनुभव साझा किए, कहा- हमारी साझेदारी और मजबूत होगी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
पीएम मोदी ने इजरायल दौरे के अनुभव साझा किए, कहा- हमारी साझेदारी और मजबूत होगी

सारांश

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायल दौरे का अनुभव साझा किया है। इस यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं और समझौतों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। जानिए इस महत्वपूर्ण दौरे की खास बातें और दोनों देशों के बीच के सहयोग के नए आयाम।

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिला।
नई तकनीकी साझेदारियां स्थापित की गईं।
क्षेत्रीय विकास के लिए नई योजनाओं पर सहमति बनी।
इजरायल में भारतीय समुदाय के साथ सांस्कृतिक मेलजोल को बढ़ावा दिया गया।
उद्यमिता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए समझौते हुए।

नई दिल्ली, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय इजरायल दौरे से लौट आए हैं। लौटने के बाद उन्होंने इस यात्रा के अनुभव साझा किए और एक वीडियो में इस दौरे की हाईलाइट्स भी प्रस्तुत की हैं।

इस वीडियो में पीएम मोदी का इजरायल में एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत, भारतीय समुदाय के साथ उनकी मुलाकात, आगमन पर भारतीय सांस्कृतिक नृत्य, और इजरायली संसद में उनका स्वागत दर्शाया गया है। इसके अलावा, संसद में उनके संबोधन, इजरायल का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने और दोनों देशों के बीच हुए एमओयू के क्षण भी शामिल हैं।

पीएम मोदी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, "इजरायल की इस महत्वपूर्ण यात्रा की कुछ खास बातें, जिसमें सकारात्मक बातचीत और मजबूत सहयोग शामिल है। भविष्य में हमारी पार्टनरशिप को और बढ़ाना है!"

ज्ञात हो, दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी, जिनमें रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, तकनीक, और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है। इसके अतिरिक्त, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईसी) और भारत-इजरायल-यूएई-यूएसए (आई2यू2) पर भी नई गति से आगे बढ़ने पर सहमति बनी।

प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे के दौरान जो एमओयू हुए, उनमें जियोफिजिकल एक्सप्लोरेशन के क्षेत्र में सहयोग पर एमओयू शामिल है, जो एडवांस्ड जियोफिजिकल और एआई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर भारत-इजरायल सहयोग को बढ़ावा देता है। यह डेटा शेयरिंग, निवेश और सतत संसाधन विकास को भी प्रोत्साहित करता है।

इसके अलावा, नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (एनएमएचसी), लोथल, गुजरात के विकास के लिए भी एक एमओयू किया गया, जो प्रदर्शनियों, शोध, प्रकाशनों और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से साझा समुद्री विरासत को बढ़ावा देता है।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से भारत और इजरायल के बीच सीमा-पार प्रेषण को सक्षम बनाने के लिए एनपीसीआई इंटरनेशनल (एनआईपीएल) और इजरायल के एमएएसएवी के बीच एक समझौता हुआ।

भारत-इजरायल इनोवेशन सेंटर फॉर एग्रीकल्चर (आईआईएनसीए) की स्थापना पर भी आईसीएआर और एमएएसएचएवी के बीच एक एमओयू हुआ, जिसमें होराइजन स्कैनिंग के क्षेत्र में सहयोग पर इरादे की घोषणा की गई। मत्स्य पालन और जलीय कृषि में भी सहयोग पर एमओयू हुआ।

अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) और इजरायल सिक्योरिटीज अथॉरिटी के बीच एमओयू, एआई में सहयोग और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समझौता, इजरायली इंस्टीट्यूट ऑफ कमर्शियल आर्बिट्रेशन और इंडियन काउंसिल ऑफ आर्बिट्रेशन के बीच समझौता, चौथे भारत-इजरायल सीईओ फोरम की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण और नालंदा विश्वविद्यालय और हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ जेरूसलम के बीच एमओयू भी शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को भी नया आयाम देती है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने इजरायल दौरे के दौरान कौन-कौन से समझौते किए?
पीएम मोदी ने इजरायल दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें जियोफिजिकल एक्सप्लोरेशन, कृषि, और वित्तीय सेवाओं से संबंधित एमओयू शामिल हैं।
इजरायल दौरे की प्रमुख हाइलाइट्स क्या थीं?
इस दौरे की प्रमुख हाइलाइट्स में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, संसद में संबोधन, और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति शामिल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले