8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वसई-विरार शहर महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू की है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वसई-विरार शहर महानगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू की है?

सारांश

वसई-विरार महानगरपालिका चुनाव 2026 के लिए प्रशासन ने प्रशिक्षण की शुरुआत की है। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। जानें इस सख्ती के पीछे की वजह।

मुख्य बातें

प्रशासन ने चुनावी तैयारी में सक्रियता दिखाई है।
मतदान प्रक्रिया को निष्पक्षता और पारदर्शिता से संचालित किया जाएगा।
1,432 मतदान केंद्रों पर 7,850 से अधिक अधिकारी तैनात रहेंगे।
प्रशिक्षण में हैंड्स-ऑन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।
यह चुनाव ऐतिहासिक और संवेदनशील माना जा रहा है।

वसई, 26 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। वसई–विरार शहर महानगरपालिका चुनाव 2026 के लिए प्रशासन ने अपने संसाधनों को पूरी तरह से चुनावी मोड में डाल दिया है। 15 जनवरी 2026 को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने हेतु मतदान केंद्रों पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रारंभ किया गया है।

शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 से इस प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत वसई (पश्चिम) स्थित जी.जी. कॉलेज में हुई, जहां सुबह और दोपहर के दो सत्रों में बड़ी संख्या में मतदान अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए। यह प्रशिक्षण महानगरपालिका आयुक्त एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोजकुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के पहले दिन अतिरिक्त आयुक्त (चुनाव) संजय हेरवाडे, उप-आयुक्त अर्चना दिवे तथा चुनावी प्रक्रियाओं के विशेषज्ञ महेश पोंक्षे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान की बारीकियों से अवगत कराया। यह प्रशिक्षण 27 और 28 दिसंबर को भी जारी रहेगा।

इस चुनाव के लिए 29 प्रभागों में कुल 1,432 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7,850 से अधिक मतदान अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगे। प्रशासन इस चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की चूक या विवाद के बिना कराने के लिए मतदान केंद्राध्यक्ष और मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 व 3 को तीन दिवसीय गहन प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम, बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट का प्रत्यक्ष ‘हैंड्स-ऑन’ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही मॉक पोल, मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची की जांच, चुनाव सामग्री का वितरण, मतदान से पहले और बाद की प्रक्रिया, तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर विशेष जोर दिया गया।

अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे ने स्पष्ट कहा कि “चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ है। हर अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह प्रशिक्षण लेकर मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू बनाए।”

वहीं चुनाव के निकट आते ही वसई–विरार की सियासत गरमाने लगी है। सभी राजनीतिक दल मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि प्रशासन की यह सख्ती और तैयारी स्पष्ट संकेत दे रही है कि वसई–विरार का चुनाव 2026 बेहद कड़ा, संवेदनशील और ऐतिहासिक होने वाला है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वसई-विरार चुनाव का मतदान कब होगा?
15 जनवरी 2026 को मतदान होगा।
प्रशिक्षण का आयोजन कहाँ हो रहा है?
प्रशिक्षण वसई (पश्चिम) स्थित जी.जी. कॉलेज में हो रहा है।
इस चुनाव के लिए कितने मतदान केंद्र बनाए गए हैं?
इस चुनाव के लिए 1,432 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
प्रशिक्षण में क्या-क्या शामिल है?
प्रशिक्षण में ईवीएम, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, मॉक पोल, और मतदान प्रक्रिया की बारीकियाँ शामिल हैं।
प्रशिक्षण का उद्देश्य क्या है?
प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू बनाना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले