क्या फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं, जो विक्रांत मैसी को छोटा महसूस कराते हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं, जो विक्रांत मैसी को छोटा महसूस कराते हैं?

सारांश

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपनी मेहनत से प्राप्त सफलता के बावजूद कुछ लोगों की नकारात्मकता का सामना करने की बात की। उन्होंने बताया कि ये लोग उन्हें और मजबूत बनने के लिए प्रेरित करते हैं। जानें विक्रांत के अनुभव और उनके संघर्ष की कहानी।

मुख्य बातें

विक्रांत मैसी ने फिल्म इंडस्ट्री में सकारात्मकता को बनाए रखा है।
नकारात्मकता को प्रेरणा के रूप में देखते हैं।
कड़ी मेहनत से ही सफलता का साधन है।
इंडस्ट्री में विपरीत भावनाएं भी आपको मजबूत बनाती हैं।
सभी स्टारकिड्स ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया है।

मुंबई, 29 जून (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि हालांकि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से काफी सफलता प्राप्त की है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अब भी कुछ ऐसे लोग हैं जो उन्हें छोटा महसूस कराते हैं।

राष्ट्र प्रेस को दिए एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने स्वीकार किया कि इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो उन्हें एक्टर के तौर पर पसंद नहीं करते, और यही बात उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है, ताकि वह बार-बार खुद को साबित कर सकें।

जब उनसे पूछा गया कि क्या संघर्ष के दिनों में किसी स्टारकिड ने उन्हें छोटा महसूस कराया था, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसा किसी विशेष स्टारकिड ने नहीं किया, बल्कि कुछ लोग इंडस्ट्री में थे जिन्होंने उन्हें छोटा महसूस कराने की कोशिश की थी।

'12वीं फेल' फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा, ''सिर्फ स्टार किड्स की बात नहीं है। बात उन लोगों की है जो दूसरों को छोटा महसूस कराते हैं। आज भी ऐसे लोग हैं, जो कमतर महसूस कराते हैं। बहुत से लोग ऐसा करते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि ऐसे लोगों का होना भी जरूरी है, क्योंकि वही आपको और मजबूत बनने की प्रेरणा देते हैं।''

विक्रांत मैसी ने कहा, ''ऐसे लोग आपके अंदर की आग को जलाए रखते हैं।'' यही लोग आपको चुनौती देते हैं, आपको कम समझते हैं। ऐसे लोग आज भी हैं और मैं उनके होने के लिए शुक्रगुजार हूं। बहुत से लोगों को मैं एक्टर के तौर पर पसंद नहीं हूं, यह मैं जानता हूं। मैं उनके नाम नहीं लूंगा, लेकिन वही लोग मुझे आगे बढ़ते रहने की ताकत देते हैं।''

जब विक्रांत मैसी से पूछा गया कि क्या ये बातें उन्हें मानसिक रूप से परेशान करती हैं, तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं। बल्कि ऐसी निगेटिव बातें ही उन्हें और अच्छा करने की प्रेरणा देती हैं, क्योंकि इससे वह उन्हें गलत साबित कर पाते हैं। यही चीज उन्हें आगे बढ़ाती है।

'गैसलाइट' फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने आगे कहा, ''ऐसे लोग मेरे अंदर की मेहनत की आग को जलाए रखते हैं।'' तो आखिरकार यह इस बात पर निर्भर करता है कि इंसान कैसा है। बात यह नहीं है कि कोई स्टार किड है या नहीं। बिल्कुल भी नहीं। अगर स्टार किड्स की बात करें, तो ज्यादातर ने मेरे साथ काफी अच्छा व्यवहार किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर आगे बढ़ रहे हैं। उनके अनुभव हमें यह सिखाते हैं कि नकारात्मकता का सामना करना भी एक सीखने की प्रक्रिया है। ऐसे अभिनेता हमें यह दिखाते हैं कि असली ताकत खुद पर विश्वास रखने में है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या विक्रांत मैसी को स्टारकिड्स से कोई परेशानी हुई?
विक्रांत मैसी ने कहा कि किसी विशेष स्टारकिड ने उन्हें छोटा महसूस नहीं कराया, लेकिन कुछ अन्य लोगों ने ऐसा किया है।
विक्रांत मैसी को नकारात्मकता से क्या प्रेरणा मिलती है?
विक्रांत का मानना है कि नकारात्मकता उन्हें और अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 15 घंटे पहले
  2. 15 घंटे पहले
  3. 15 घंटे पहले
  4. 15 घंटे पहले
  5. 16 घंटे पहले
  6. 16 घंटे पहले
  7. 16 घंटे पहले
  8. 17 घंटे पहले