3 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या वांग यी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ वार्ता की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या वांग यी ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ वार्ता की?

सारांश

क्या वांग यी और अनीता आनंद के बीच वार्ता से चीन और कनाडा के रिश्तों में सुधार होगा? इस महत्वपूर्ण वार्ता के पीछे की रणनीतियों और दोनों देशों के लिए संभावित लाभ जानें।

मुख्य बातें

चीन और कनाडा के बीच वार्ता की पुनः शुरुआत।
राजनयिक संबंधों की ५५वीं वर्षगांठ का जश्न।
उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता।
व्यापार और संस्कृति में सहयोग को बढ़ावा देना।
मानवीय आदान-प्रदान का विस्तार।

बीजिंग, १८ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने १७ अक्टूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ वार्ता की।

वांग यी ने कहा कि चीन दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण आम सहमति के मार्गदर्शन में कनाडा के साथ सहयोग करना चाहता है। उन्होंने राजनयिक संबंधों की स्थापना की ५५वीं वर्षगांठ और रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की २०वीं वर्षगांठ के अवसर पर वार्ता और आदान-प्रदान को पुनः आरंभ करने की इच्छा व्यक्त की। इसके अंतर्गत एक-दूसरे की उचित चिंताओं के समाधान को बढ़ावा देना, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की खोज करना, मानवीय आदान-प्रदान का विस्तार करना, और बहुपक्षीय मामलों में संचार को मजबूत करना शामिल है। इससे चीन-कनाडा संबंधों को स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चीन के साथ सहयोग को बहुत महत्व देते हैं और कनाडा-चीन संबंधों को संतुलित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कनाडा एक-चीन नीति का पालन करता है और चीन के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान को मज़बूत करने के लिए तैयार है। उन्होंने चीनी कंपनियों का कनाडा में निवेश और व्यापार करने के लिए स्वागत किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दोनों देशों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करती है। एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की आवश्यकता है, जिससे दोनों राष्ट्रों के बीच विश्वास और सहयोग बढ़ सके।
RashtraPress
3 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वांग यी और अनीता आनंद के बीच वार्ता का मुख्य उद्देश्य क्या था?
वार्ता का मुख्य उद्देश्य चीन-कनाडा के संबंधों को मजबूत करना और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था।
क्या कनाडा एक-चीन नीति का पालन करता है?
हाँ, कनाडा एक-चीन नीति का पालन करता है और चीन के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले