16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

डब्ल्यूआईआई में भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 3 अप्रैल तक करें आवेदन!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डब्ल्यूआईआई में भर्ती की प्रक्रिया शुरू, 3 अप्रैल तक करें आवेदन!

सारांश

वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत 8 पदों पर भर्ती का अवसर दिया है। अंतिम तिथि 3 अप्रैल है। जल्दी करें!

मुख्य बातें

डब्ल्यूआईआई में 8 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू।
आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क 500 रुपए और 100 रुपए है।
उम्र सीमा 35 से 45 साल है।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन इंटरव्यू शामिल है।

देहरादून, 31 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूआईआई), देहरादून ने प्रोजेक्ट एसोसिएट सहित कुल 8 विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक सूचना जारी की है।

भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, जो आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

डब्ल्यूआईआई द्वारा मांगे गए 8 पदों में शामिल हैं: प्रोजेक्ट एसोसिएट- I, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट- I (प्रोजेक्ट), सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट एसोसिएट- I (प्रोजेक्ट), प्रोजेक्ट एसोसिएट- I, प्रोजेक्ट एसोसिएट- II और प्रोजेक्ट एसोसिएट- I के 2 पद।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार प्राकृतिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही, कुछ पदों के लिए UGC/CSIR NET, जूनियर रेजीडेंसी और आवश्यक वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को पद के अनुसार प्रति महीने 30,000 से 77,000 रुपए तक सैलरी मिलेगी। साथ ही, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें और सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल उनके करियर के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण में भी सहायक होगा।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 3 अप्रैल है।
कौन से पदों पर भर्ती की जा रही है?
प्रोजेक्ट एसोसिएट, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट जैसे 8 विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन शुल्क कितना है?
जनरल वर्ग के लिए 500 रुपए और अन्य श्रेणियों के लिए 100 रुपए है।
उम्र की अधिकतम सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले