27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शी चिनफिंग ने लक्ज़मबर्ग के ग्रैंड ड्यूक गिलौम को उनके सिंहासनारोहण पर बधाई दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शी चिनफिंग ने लक्ज़मबर्ग के ग्रैंड ड्यूक गिलौम को उनके सिंहासनारोहण पर बधाई दी?

सारांश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने लक्ज़मबर्ग के नए ग्रैंड ड्यूक गिलियूम को उनके सिंहासनारोहण पर बधाई दी है। इस संदेश में चीन और लक्ज़मबर्ग के बीच के मजबूत संबंधों का जिक्र किया गया है जो दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देते हैं। जानिए इस महत्वपूर्ण बधाई संदेश के पीछे की कहानी।

मुख्य बातें

चीन और लक्ज़मबर्ग के बीच राजनैतिक संबंधों की स्थापना का 50वां वर्ष है।
दोनों देशों के बीच इस्पात , वित्त और रसद में सहयोग बढ़ा है।
जेंगज्यो-लक्ज़मबर्ग "एयर सिल्क रोड" का योगदान महत्वपूर्ण है।
ग्रैंड ड्यूक गिलियूम के साथ संबंधों को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की इच्छा।

बीजिंग, 4 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 3 अक्टूबर को लक्ज़मबर्ग के नए ग्रैंड ड्यूक गिलियूम जीन जोसेफ मैरी को उनके सिंहासनारोहण पर बधाई संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और लक्ज़मबर्ग के बीच राजनैतिक संबंधों की स्थापना के बाद से 50 वर्षों में, दोनों देश एक-दूसरे के प्रति सम्मान और समानता का व्यवहार करते आए हैं, जो विभिन्न आकार, प्रणालियों और विकास स्तरों वाले देशों के बीच आपसी लाभ और साझेदारी का एक आदर्श उदाहरण है। वर्तमान में, चीन और लक्ज़मबर्ग के बीच इस्पात, वित्त और रसद जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सहयोग हुआ है। जेंगज्यो-लक्ज़मबर्ग "एयर सिल्क रोड" चीन-यूरोप औद्योगिक श्रृंखला की स्थिरता को बढ़ावा दे रहा है। मैं चीन-लक्ज़मबर्ग संबंधों के विकास को अत्यधिक महत्व देता हूँ और ग्रैंड ड्यूक गिलियूम के साथ मिलकर इसे नई ऊँचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास करूंगा ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिले।

उसी दिन, शी चिनफिंग ने लक्ज़मबर्ग के सेवानिवृत्त ग्रैंड ड्यूक हेनरी अल्बर्ट गेब्रियल फेलिक्स मैरी गिलियूम को भी फोन करके अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शी चिनफिंग ने किसे बधाई दी?
शी चिनफिंग ने लक्ज़मबर्ग के नए ग्रैंड ड्यूक गिलियूम को बधाई दी।
लक्ज़मबर्ग और चीन के बीच के संबंध कैसे हैं?
दोनों देशों के बीच 50 वर्षों से मजबूत राजनैतिक संबंध और सहयोग हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 सप्ताह पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले