27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर कला प्रदर्शनी और निःशुल्क लाइव पोर्ट्रेट का अनुभव कर रहे हैं यात्री?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर कला प्रदर्शनी और निःशुल्क लाइव पोर्ट्रेट का अनुभव कर रहे हैं यात्री?

सारांश

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर चल रही कला प्रदर्शनी और निःशुल्क लाइव पोर्ट्रेट सेवा यात्रियों को एक अनोखा अनुभव प्रदान कर रही है। इस आयोजन में युवा कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे यात्रियों की यात्रा और भी खास बन रही है।

मुख्य बातें

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर कला प्रदर्शनी और निःशुल्क लाइव पोर्ट्रेट का आयोजन।
युवा कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का एक मंच।
म्यूज़िकल फ्राइडेज़ हर शुक्रवार को यात्रियों का मनोरंजन करता है।
27 जुलाई तक कला प्रदर्शनी का आनंद लें।
एनसीआरटीसी की पहल ने यात्रियों की यात्रा को और भी खास बना दिया है।

नई दिल्ली, 5 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। एनसीआरटीसी यात्रियों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर आयोजित कला प्रदर्शनी के साथ ही यात्रियों को निःशुल्क लाइव पोर्ट्रेट बनवाने का भी लुत्फ दे रहा है। अब तक नमो भारत के सैकड़ों यात्री अपने लाइव पोर्ट्रेट बनवाकर अपनी यात्रा को यादगार बना चुके हैं।

एनसीआरटीसी इस खास एक्टिविटी का आयोजन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स (आईआईएफए), मोदीनगर के सहयोग से कर रहा है, जिसके अंतर्गत संस्थान के छात्र स्टेशन परिसर में यात्रियों की लाइव स्केचिंग कर रहे हैं। नमो भारत के यात्री 27 जुलाई तक इस कला प्रदर्शनी का आनंद ले सकते हैं। स्टेशन के अपर कॉनकोर्स लेवल पर नॉन पेड एरिया में लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी, ‘यंग ब्रश स्ट्रोक्स’ के साथ ही फ्री लाइव स्केचिंग जोन बनाया गया है।

इस प्रदर्शनी में आईएफए के छात्रों और शिक्षकों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। यह पहल इन युवा कलाकारों को एक मंच प्रदान कर रही है जिसके माध्यम से वह अपनी कला और प्रतिभा को हज़ारों लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। 27 जून को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक, शलभ गोयल द्वारा उद्घाटित की गई इस प्रदर्शनी को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और एनसीआरटीसी को इस सफल पहल के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आईआईएफए के युवा कलाकारों ने भी एनसीआरटीसी को इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

नमो भारत स्टेशनों को एक सामाजिक केंद्र में बदलने की एक और सफल पहल है नमो भारत अनप्लग्ड- म्यूज़िकल फ्राइडेज़। हर शुक्रवार की शाम 6 बजे से आनंद विहार स्टेशन पर आयोजित होने वाले म्यूज़िकल फ्राइडेज़ का यह दूसरा संस्करण है, जिसे सीज़न 1 की अपार सफलता और लोगों की मांग पर फिर शुरू किया गया है। म्यूजिकल फ्राइडे स्कूल, कॉलेजों और एनसीआर के अन्य उभरते संगीत बैंड्स या एकल कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करता है। साथ ही, दिन के अंत में थककर लौटते हुए यात्रियों का मनोरंजन कर उन्हें भी एक मौका देता है कि वे दो पल ठहर कर, अपने तनाव भूल कर, एक खूबसूरत शाम का आनंद ले सकें।

पिछले एक महीने से ये बैंड्स और एकल कलाकार अपने संगीत से एक साथ हजारों श्रोताओं का दिल जीत रहे हैं और इस संस्करण में शुरू किए गए नए सेगमेंट, "ऑन-द-स्पॉट अंताक्षरी" में भी श्रोता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी शुक्रवार की शामों को यादगार बना रहे हैं। अब इसी के साथ यात्री इस चित्रकला प्रदर्शनी का भी आनंद ले पाएंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह पहल न केवल यात्रियों के अनुभव को समृद्ध कर रही है, बल्कि युवा कलाकारों को भी एक मंच प्रदान कर रही है। यह समाज में कला की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है और हमें एकजुटता और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आनंद विहार नमो भारत स्टेशन पर कला प्रदर्शनी कब तक चलेगी?
यह कला प्रदर्शनी 27 जुलाई तक चालू रहेगी।
क्या लाइव पोर्ट्रेट बनवाना निःशुल्क है?
हाँ, यात्रियों को लाइव पोर्ट्रेट बनवाने की सेवा निःशुल्क प्रदान की जा रही है।
इस प्रदर्शनी में कौन भाग ले रहा है?
इस प्रदर्शनी में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के छात्र भाग ले रहे हैं।
क्या म्यूज़िकल फ्राइडेज़ का आयोजन हो रहा है?
जी हाँ, हर शुक्रवार को म्यूज़िकल फ्राइडेज़ का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कब हुआ था?
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 27 जून को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक द्वारा किया गया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले