14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का किया दर्शन-पूजन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का किया दर्शन-पूजन

सारांश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और स्थानीय दुकानदारों से संवाद किया। यह दौरा सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने काशी की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन किया।
उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
सीएम का व्यवहार लोगों को प्रसन्न किया।
काशी की सांस्कृतिक धरोहर का महत्व बताया गया।
मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

वाराणसी, 4 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। गोरक्षपीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ और 'काशी कोतवाल' काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने दर्शन के बाद आसपास के दुकानदारों और बच्चों से संवाद कर उनका हालचाल पूछा।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को एक उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आए थे। शनिवार की सुबह उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में जाकर माथा टेका और आरती कर श्रद्धा से निवेदन किया। यहां से निकलते समय उन्होंने दुकानदारों और बच्चों से बातचीत की, जिसमें सभी ने प्रणाम कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। सीएम का आत्मीय व्यवहार देखकर सभी प्रसन्न नजर आए।

मुख्यमंत्री श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया और आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां से प्रस्थान करते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। इस पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाये।

इसके पहले शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेका में विक्रमादित्य महानाट्य के शुभारंभ किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यह सांस्कृतिक बंधन प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और उनकी प्रेरणा से सशक्त हो रहा है। काशी सनातन परंपराओं की एक महत्वपूर्ण नगरी है। मां गंगा के तट पर इस महान नाट्य रूपांतरण की पहली प्रस्तुति इसीलिए भी विशेष बन जाती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने का प्रयास किया। यह कदम उनके प्रशासनिक दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसमें जनता की भलाई प्राथमिकता है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कब और कहाँ दर्शन किया?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 अप्रैल को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन किया।
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य क्या था?
दौरे का मुख्य उद्देश्य धार्मिक पूजा के साथ-साथ स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करना और उनकी भलाई की कामना करना था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले