20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत एसडीजी इंडेक्स में टॉप 100 देशों की सूची में शामिल हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत एसडीजी इंडेक्स में टॉप 100 देशों की सूची में शामिल हुआ?

सारांश

भारत ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी) में प्रगति करते हुए पहली बार टॉप 100 देशों की सूची में अपनी जगह बनाई है। जानिए इस रिपोर्ट में क्या खास है और भारत की रैंकिंग में सुधार के पीछे क्या कारण हैं।

मुख्य बातें

भारत ने टॉप 100 देशों में जगह बनाई है।
यूएन की सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट में प्रगति दर्शाई गई है।
रिपोर्ट में शिक्षा , ग्रीन टेक्नोलॉजी और डिजिटल सॉल्यूशन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
17 लक्ष्यों के संदर्भ में रैंकिंग दी गई है।
भारत की प्रतिबद्धता वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 25 जून (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी) को प्राप्त करने में प्रगति करने वाले 167 देशों की सूची में पहली बार टॉप 100 में अपनी जगह बनाकर अपनी स्थिति को मजबूत किया है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई है।

यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क (एडीएसएन) द्वारा जारी की गई सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट (एसडीआर) के 10वें संस्करण के अनुसार, भारत 2025 एसडीजी इंडेक्स में 67 अंकों के साथ 99वें स्थान पर है। अमेरिका इस सूची में 75.2 अंकों के साथ 44वें स्थान पर है।

2015 में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों द्वारा अपनाए जाने के बाद से सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट (एसडीआर) हर वर्ष एसडीजी पर हुई प्रगति की समीक्षा करती है।

स्पेन में चौथे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेवलपमेंट (एफएफफॉरडी) से पहले एसडीआर के इस 10वीं वर्षगांठ संस्करण में ग्लोबल फाइनेंशियल आर्टिटेक्चर (जीएफए) में तत्काल सुधारों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है और इसमें पहली बार यह आकलन भी शामिल किया गया है कि किन देशों ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल पर सबसे ज्यादा प्रगति की।

लेटेस्ट एसडीआर के अनुसार, चुनौतियों के बावजूद भी संयुक्त राष्ट्र के अधिकांश सदस्य देशों में प्रतिबद्धता उच्च बनी हुई है।

एसडीएसएन के अध्यक्ष और रिपोर्ट के लेखक प्रोफेसर जेफरी डी. ने कहा, "बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक असमानताओं और जलवायु संकट के बीच, इस वर्ष की एसडीआर इस बात को रेखांकित करती है कि दुनिया शांति, समानता और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल को बड़े पैमाने पर मान्यता देती है।"

उन्होंने कहा, "कई देश महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं, लेकिन शिक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और डिजिटल सॉल्यूशन में निवेश बढ़ाकर और भी बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। सबसे बढ़कर, हमें एसडीजी हासिल करने के लिए शांति और वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है।"

एसडीआर में एसडीजी इंडेक्स और डैशबोर्ड शामिल हैं, जो 17 लक्ष्यों के संदर्भ में सभी यूएन सदस्य देशों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग देते हैं। इस वर्ष की रिपोर्ट में एक नया इंडेक्स (एसडीजीआई) शामिल है, जो समय के साथ समग्र एसडीजी प्रगति को ट्रैक करने के लिए 17 मुख्य संकेतकों पर ध्यान केंद्रित करता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि भारत की इस उपलब्धि से न केवल देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि यह एक सकारात्मक संकेत भी है कि भारत वैश्विक स्तर पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने एसडीजी इंडेक्स में टॉप 100 में कैसे स्थान पाया?
भारत ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल (एसडीजी) में प्रगति करते हुए पहली बार टॉप 100 देशों की सूची में अपनी जगह बनाई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की रैंकिंग क्या है?
भारत 2025 एसडीजी इंडेक्स में 67 अंकों के साथ 99वें स्थान पर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले