1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शेयर बाजार जीएसटी परिषद की बैठक से पहले हरे निशान में खुला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शेयर बाजार जीएसटी परिषद की बैठक से पहले हरे निशान में खुला?

सारांश

भारतीय शेयर बाजार ने जीएसटी परिषद की बैठक से पहले हरे निशान में खुलकर निवेशकों को राहत दी। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में सुस्ती बनी रही। वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं के बीच, यह वृद्धि भारत की मजबूत जीडीपी वृद्धि को दर्शाती है।

मुख्य बातें

भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरुआत की।
सेंसेक्स और निफ्टी में वृद्धि देखी गई।
जीएसटी परिषद की बैठक में टैक्स दरों में बदलाव संभव।
वैश्विक बाजारों का उतार-चढ़ाव भारतीय बाजार को प्रभावित कर सकता है।
भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत तक बढ़ी है।

मुंबई, 3 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में शुरुआत की। अधिकांश सूचकांकों में तेजी देखी जा रही है। सुबह 9:17 बजे, सेंसेक्स 60 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,221 पर और निफ्टी 29 अंक या 0.09 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24,608 पर था।

लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में सपाट कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 56,971 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 11 अंक की कमी के साथ 17,580 पर था।

सेक्टोरल आधार पर मेटल, एनर्जी, कमोडिटी, पीएसई और पीएसयू बैंक सबसे अधिक बढ़ने वाले इंडेक्स थे। आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल्टी और सर्विसेज इंडेक्स में गिरावट आई।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एटरनल (जोमैटो), बीईएल, एमएंडएम, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, आईटीसी, टीसीएस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स रहे। इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स रहे।

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक नई दिल्ली में 11 बजे शुरू होगी और यह 4 सितंबर तक चलेगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर टैक्स की दरें घटाई जा सकती हैं।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस वजह से भारतीय बाजारों का प्रदर्शन मिलाजुला रह सकता है।

उन्होंने कहा, "अच्छी बात यह है कि भारत की जीडीपी अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। जीएसटी सुधार इस वृद्धि की रफ्तार को और तेज करेंगे।"

संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 512.67 करोड़ रुपए का शुद्ध इक्विटी निवेश किया, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले सत्र में 2,118.45 करोड़ रुपए का निवेश किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम यह सुनिश्चित करते हैं कि भारतीय शेयर बाजार की स्थिति का विश्लेषण करते समय हम देश के हित में रहते हैं। वर्तमान में, बाजार की सकारात्मकता और जीडीपी वृद्धि हमें एक आशा की किरण देती है, जिससे निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या जीएसटी परिषद की बैठक से बाजार पर प्रभाव पड़ेगा?
हाँ, जीएसटी परिषद की बैठक में टैक्स दरों में बदलाव हो सकता है, जो बाजार को प्रभावित कर सकता है।
भारतीय शेयर बाजार में वर्तमान में क्या स्थिति है?
भारतीय शेयर बाजार में वर्तमान में तेजी का रुख है, खासकर सेंसेक्स और निफ्टी में।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले