26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मिश्रित रही? मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मिश्रित रही? मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को मिश्रित शुरुआत देखने को मिली, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी की गई है, जबकि कई सेक्टरों में विभिन्न प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। जानिए बाजार की स्थिति और निवेशकों के लिए क्या हो सकते हैं अगले कदम।

मुख्य बातें

सेंसेक्स में 113 अंक की गिरावट आई है।
निफ्टी में 53 अंक की कमी हुई है।
मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी दिखाई दे रही है।
एफआईआई ने 1,605 करोड़ की इक्विटी बेची है।
केंद्रीय बैंक की नीतियों के प्रभाव से बाजार की स्थिति बनी हुई है।

मुंबई, 3 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मिश्रित शुरुआत की। सुबह 9:23 बजे सेंसेक्स 113 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,850 पर और निफ्टी 53 अंक या 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,782 पर था।

शुरुआती सत्र में लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 87 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,117 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 46 अंक या 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,802 पर था।

सेक्टोरल आधार पर पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, प्राइवेट बैंक और पीएसई हरे निशान में थे। वहीं ऑटो, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, बीईएल, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एसबीआई, एनटीपीसी और एलएंडटी शीर्ष लाभार्थी थे। वहीं एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, इटरनल (जोमैटो) और आईसीआईसीआई बैंक शीर्ष हानि में थे।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अर्थव्यवस्था में ऋण वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय बैंक की साहसिक पहलों के सकारात्मक प्रभाव से बाजार (विशेषकर बैंक निफ्टी) में तेजी बनी रह सकती है, लेकिन एफआईआई

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1 अक्टूबर को 1,605 करोड़ रुपए मूल्य की इक्विटी बेची थी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 2,916 करोड़ रुपए का शेयर बाजार में निवेश किया।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के कारण शेयर बाजार बंद रहा। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 715.69 अंक या 0.89 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 80,983.31 और निफ्टी 225.20 अंक या 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,836.30 पर बंद हुआ।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बाजार की वर्तमान स्थिति में हमें सावधानी से आगे बढ़ना होगा। जबकि केंद्रीय बैंक की नीतियों ने कुछ सकारात्मक संकेत दिए हैं, फिर भी एफआईआई की बिकवाली के कारण हमें सतर्क रहना चाहिए।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में आज का प्रदर्शन कैसा रहा?
आज भारतीय शेयर बाजार में मिश्रित शुरुआत हुई, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई।
क्या मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी हो रही है?
जी हां, मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखने को मिल रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले