12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुए और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुए और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी हुई?

सारांश

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार को सपाट बंद की स्थिति देखी। एफएमसीजी और सरकारी बैंकिंग शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि अन्य क्षेत्रों में गिरावट आई। जानें बाजार की वर्तमान स्थिति और आने वाले समय में इसकी दिशा क्या हो सकती है।

मुख्य बातें

भारतीय शेयर बाजार ने सपाट बंद किया।
एफएमसीजी और सरकारी बैंकिंग शेयरों ने बाजार को सहारा दिया।
कमजोर रूपए और बिकवाली से बाजार प्रभावित हुआ।
आने वाले समय में वैश्विक संकेत महत्वपूर्ण रहेंगे।
बाजार की दिशा अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर निर्भर करेगी।

मुंबई, 15 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद किया। दिन के समापन पर सेंसेक्स 54.30 अंक या 0.06 प्रतिशत की कमी के साथ 85,213.36 पर और निफ्टी 19.65 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,027.30 पर था।

सत्र के दौरान बाजार को एफएमसीजी और सरकारी बैंकिंग शेयरों ने ऊपर खींचा। निफ्टी एफएमसीजी 0.69 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.46 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.16 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो 0.91 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.25 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.39 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 70.50 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमी के साथ 60,212.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 35.90 अंक या 0.21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,425.85 पर था।

सेंसेक्स पैक में एचयूएल, ट्रेंट, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टाटा स्टील, आईटीसी, एसबीआई, एलएंडटी, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल और इटरनल (जोमैटो) गेनर्स थे। एमएंडएम, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाइटन, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बिकवाली और कमजोर भारतीय रुपए के कारण बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। अमेरिका-भारत ट्रेड डील की अनिश्चितता के कारण डॉलर के मुकाबले रुपए में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में आय में रिकवरी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह अर्थव्यवस्था में रिकवरी होना है, जिससे सेन्टीमेंट स्थिर हो सकता है।

आने वाले समय में बाजार की दिशा अमेरिका के महंगाई के आंकड़े और अन्य वैश्विक डेटा तय करेंगे।

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर सेंसेक्स 233 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,034 और निफ्टी 84 अंक या 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 29,960 पर था।

संपादकीय दृष्टिकोण

वर्तमान में भारतीय शेयर बाजार एक चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहा है। बिकवाली और कमजोर रुपए ने बाजार की स्थिरता को प्रभावित किया है। हमें वैश्विक संकेतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, जो बाजार के भावी दिशा को निर्धारित करेंगे।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में क्या हुआ?
सोमवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुए।
कौन से शेयरों में खरीदारी हुई?
एफएमसीजी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में खरीदारी हुई।
निफ्टी और सेंसेक्स की स्थिति क्या थी?
सेंसेक्स 54.30 अंक की कमजोरी के साथ 85,213.36 पर और निफ्टी 19.65 अंक की गिरावट के साथ 26,027.30 पर था।
बाजार में गिरावट के कारण क्या हैं?
लगातार बिकवाली और कमजोर भारतीय रुपए के कारण बाजार में गिरावट हो रही है।
आने वाले समय में बाजार की दिशा क्या होगी?
अमेरिका के महंगाई के आंकड़े और अन्य वैश्विक डेटा बाजार की दिशा तय करेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले