19 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप 96,200 करोड़ रुपए बढ़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप 96,200 करोड़ रुपए बढ़ा?

सारांश

इस हफ्ते, देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप 96,200 करोड़ रुपए बढ़ा है। जानिए किस वजह से भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया ऐसा प्रदर्शन और कौन सी कंपनियां शामिल हैं।

मुख्य बातें

देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप बढ़ा।
भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन सकारात्मक रहा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप सबसे अधिक बढ़ा।

मुंबई, 30 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। देश की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केटकैप इस हफ्ते 96,200.95 करोड़ रुपए बढ़ गया है। इसकी मुख्य वजह भारतीय शेयर बाजारों का मजबूत प्रदर्शन रहा।

इन शीर्ष 10 कंपनियों में जिनके मार्केटकैप में वृद्धि हुई, उनमें बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इन्फोसिस शामिल हैं। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, एलआईसी और टीसीएस के मार्केटकैप में गिरावट आई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 28,282.86 करोड़ रुपए बढ़कर 21,20,335.47 करोड़ रुपए हो गया है। बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 20,347.52 करोड़ रुपए बढ़कर 6,45,676.11 करोड़ रुपए हो गया है। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 13,611.11 करोड़ रुपए बढ़कर 15,48,743.67 करोड़ रुपए हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केटकैप 13,599.52 करोड़ रुपए बढ़कर 9,92,725.97 करोड़ रुपए हो गया है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 7,671.41 करोड़ रुपए बढ़कर 5,79,644.16 करोड़ रुपए हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 6,415.28 करोड़ रुपए बढ़कर 9,04,185.15 करोड़ रुपए हो गया है।

इसके अतिरिक्त, आईटी दिग्गज इन्फोसिस का मार्केटकैप 6,273.15 करोड़ रुपए बढ़कर 6,47,961.98 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी ओर, भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में 35,239.01 करोड़ रुपए, एलआईसी का मार्केटकैप में 4,996.75 करोड़ रुपए और टीसीएस के मार्केटकैप में 3,762.81 करोड़ रुपए की कमी देखी गई है।

24-28 नवंबर के कारोबारी हफ्ते में निफ्टी 0.52 प्रतिशत या 134.80 अंक बढ़कर 26,202.95 और सेंसेक्स 0.56 प्रतिशत या 474.75 अंक बढ़कर 85,706.67 पर बंद हुआ।

इस दौरान, शेयर बाजार में व्यापक स्तर पर तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 766.95 अंक या 1.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,043.25 पर बंद हुआ। हालांकि, स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 17,829.25 पर बंद हुआ।

बाजार को ऊपर खींचने का काम फार्मा और पीएसयू बैंकों ने किया। निफ्टी पीएसयू बैंक (1.62 प्रतिशत) और निफ्टी फार्मा (1.85 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह समाचार न केवल निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता और विकास को भी दर्शाता है। कंपनियों का बढ़ता मार्केटकैप एक सकारात्मक संकेत है, जो देश की आर्थिक प्रगति को दर्शाता है।
RashtraPress
19 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कौन सी कंपनियों का मार्केटकैप बढ़ा?
बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इन्फोसिस का मार्केटकैप बढ़ा है।
भारती एयरटेल, एलआईसी और टीसीएस के मार्केटकैप में क्या हुआ?
इन कंपनियों के मार्केटकैप में गिरावट दर्ज की गई है।
क्या भारतीय शेयर बाजार प्रदर्शन कर रहा है?
हां, इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले