21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय शेयर बाजार में शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय शेयर बाजार में शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा?

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के मार्केट कैप में 1,55,710.54 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है। जानें किन कंपनियों ने लाभ उठाया और बाजार की संभावनाएं क्या हैं।

मुख्य बातें

भारतीय शेयर बाजार के शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा।
टीसीएस और भारती एयरटेल ने सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की।
अगले हफ्ते महत्वपूर्ण नतीजे जारी किए जाएंगे।

मुंबई, 26 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के मार्केट कैप में 1,55,710.54 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। इसका प्रमुख कारण घरेलू बाजार का सकारात्मक प्रदर्शन रहा।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई है।

उन्हें छोड़कर शीर्ष 10 में जिन कंपनियों के मार्केट कैप में वृद्धि हुई है, उनमें भारती एयरटेल, टीसीएस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) शामिल हैं। दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 36,126.6 करोड़ रुपए बढ़कर 11,08,021.21 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 34,938.51 करोड़ रुपए बढ़कर 6,33,712.38 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 13,892.07 करोड़ रुपए बढ़कर 8,34,817.05 करोड़ रुपए और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 11,947.17 करोड़ रुपए बढ़कर 6,77,846.36 करोड़ रुपए हो गया।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 9,779.11 करोड़ रुपए बढ़कर 11,57,014.19 करोड़ रुपए हो गया जबकि एलआईसी का मूल्यांकन 2,340.25 करोड़ रुपए बढ़कर 5,62,513.67 करोड़ रुपए हो गया।

इसके विपरीत, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 43,744.59 करोड़ रुपए घटकर 9,82,746.76 करोड़ रुपए रह गया।

एचयूएल का मूल्यांकन 20,523.68 करोड़ रुपए घटकर 5,91,486.10 करोड़ रुपए और एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,983.68 करोड़ रुपए घटकर 15,28,227.10 करोड़ रुपए रह गया।

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होगा। अमेरिकी फेड की बैठक, दूसरी तिमाही के नतीजे, आईआईपी डेटा, अमेरिका-चीन ट्रेड डील और अमेरिका-भारत ट्रेड डील से बाजार की दिशा तय होगी।

अगले हफ्ते कई प्रमुख कंपनियों के नतीजे जारी किए जाएंगे। इनमें इंडियन ऑयल, टीवीएस मोटर कंपनी, एलएंडटी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईटीसी, सिप्ला, डाबर इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, बीईएल और एसीसी का नाम शामिल है।

संपादकीय दृष्टिकोण

आने वाले हफ्तों में अमेरिकी फेड और वैश्विक घटनाओं का बाजार पर असर पड़ सकता है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में कौन सी कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा?
इस हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और एलआईसी का मार्केट कैप बढ़ा।
क्या कारण है कंपनियों के मार्केट कैप में वृद्धि का?
यह वृद्धि घरेलू बाजार के सकारात्मक प्रदर्शन के कारण हुई है।
अगले हफ्ते कौन सी कंपनियों के नतीजे जारी होंगे?
अगले हफ्ते इंडियन ऑयल, टीवीएस मोटर कंपनी, एलएंडटी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईटीसी, सिप्ला, डाबर इंडिया, मारुति सुजुकी इंडिया, बीईएल और एसीसी के नतीजे जारी होंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले