21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का वैल्यूएशन 95,447 करोड़ रुपए बढ़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का वैल्यूएशन 95,447 करोड़ रुपए बढ़ा?

सारांश

क्या आपको पता है कि भारत की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का मार्केट कैप पिछले हफ्ते 95,447 करोड़ रुपए बढ़ा? जानें किस-किस कंपनी का हुआ है यह बदलाव और क्या इसका असर शेयर बाजार पर पड़ा है।

मुख्य बातें

भारती एयरटेल , एसबीआई और एलआईसी का मार्केट कैप बढ़ा।
अन्य कंपनियों का मार्केट कैप घटा।
भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख रहा।
मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई।
निफ्टी पीएसयू बैंक ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की।

मुंबई, 2 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का मार्केटकैप पिछले हफ्ते मिलाकर 95,447.8 करोड़ रुपए बढ़ा है, जिसमें भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) शामिल हैं।

हालांकि, अन्य छह कंपनियों का मार्केट कैप पिछले हफ्ते मिलाकर 91,685.94 करोड़ रुपए घट गया है। इनमें एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

27-31 अक्टूबर के कारोबारी सत्र में एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 30,091.82 करोड़ रुपए बढ़कर 8,64,908.87 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि भारती एयरटेल का वैल्यूएशन 14,540.37 करोड़ रुपए बढ़कर 11,71,554.56 करोड़ रुपए हो गया।

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण भी 3,383.87 करोड़ रुपए बढ़कर 5,65,897.54 करोड़ रुपए हो गया।

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 29,090.12 करोड़ रुपए घटकर 6,48,756.24 करोड़ रुपए हो गया है।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 21,618.9 करोड़ रुपए घटकर 9,61,127.86 करोड़ रुपए और इन्फोसिस का मार्केट कैप 17,822.38 करोड़ रुपए घटकर 6,15,890 करोड़ रुपए रह गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 11,924.17 करोड़ रुपए घटकर 5,79,561.93 करोड़ रुपए रह गया, जबकि एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,547.96 करोड़ रुपए घटकर 15,18,679.14 करोड़ रुपए रह गया।

टीसीएस का मार्केट कैप भी 1,682.41 करोड़ रुपए कम होकर 11,06,338.80 करोड़ रुपए रह गया है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछले हफ्ते मिलाजुला रहा। इस दौरान निफ्टी 0.28 प्रतिशत या 73.05 अंक घटकर 25,722.10 और सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत या 273.17 अंक घटकर 83,938.71 पर बंद हुआ।

लार्जकैप के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 594.70 अंक या 1.00 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,825.90 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 127.45 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,380.80 पर था।

27 से 31 अक्टूबर के कारोबारी सत्रों में सबसे अधिक निफ्टी पीएसयू बैंक में 4.69 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी मेटल 2.56 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.71 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.82 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 1.80 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.96 प्रतिशत और निफ्टी पीएसई 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह महत्वपूर्ण है कि हम देश की आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। इन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ना एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन हमें यह भी समझना चाहिए कि अन्य कंपनियों का मार्केट कैप घटना चिंताजनक हो सकता है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते क्या हुआ?
पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख रहा। निफ्टी में हल्की गिरावट आई, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखी गई।
कौन सी कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा?
भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) जैसी कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा।
कौन सी कंपनियों का मार्केट कैप घटा?
एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप घटा।
क्या यह बदलाव शेयर बाजार पर असर डाल सकता है?
जी हां, कंपनियों के मार्केट कैप में बदलाव से निवेशकों का विश्वास और बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले