30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.62 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, एयरटेल ने शीर्ष स्थान हासिल किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 1.62 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, एयरटेल ने शीर्ष स्थान हासिल किया?

सारांश

क्या भारतीय शेयर बाजार में कंपनियों का मार्केट कैप तेजी से बढ़ रहा है? जानिए, किस कंपनी ने बड़ा लाभ कमाया और बाजार की स्थिति का क्या है।

मुख्य बातें

भारती एयरटेल ने सबसे अधिक मार्केट कैप वृद्धि की।
एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में भी वृद्धि हुई।
कुछ कंपनियों का मार्केट कैप घटा है, जैसे टीसीएस और एलआईसी ।
अमेरिका के ईरान पर हमले का शेयर बाजार पर असर देख सकते हैं।
अगले हफ्ते शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

मुंबई, 22 जून (राष्ट्र प्रेस)। देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते 1,62,288.06 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। इसमें सबसे अधिक लाभ भारती एयरटेल को हुआ है।

16 जून से 20 जून के कारोबारी सत्र में भारती एयरटेल के साथ-साथ एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इन्फोसिस के मार्केट कैप में वृद्धि देखी गई। हालांकि, इस दौरान टीसीएस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में कमी आई।

भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 54,055.96 करोड़ रुपए बढ़कर 11,04,469.29 करोड़ रुपए हो गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 38,503.91 करोड़ रुपए बढ़कर 15,07,281.79 करोड़ रुपए हो गया, जबकि इन्फोसिस का मार्केट कैप 8,433.06 करोड़ रुपए बढ़कर 6,73,751.09 करोड़ रुपए हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,012.13 करोड़ रुपए बढ़कर 10,18,387.76 करोड़ रुपए और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 3,212.86 करोड़ रुपए बढ़कर 7,10,399.75 करोड़ रुपए हो गया।

हालांकि, बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन 17,876.42 करोड़ रुपए घटकर 5,62,175.67 करोड़ रुपए रह गया है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप 4,613.06 करोड़ रुपए घटकर 12,42,577.89 करोड़ रुपए और हिंदुस्तान यूनिलीवर का एमकैप 3,336.42 करोड़ रुपए घटकर 5,41,557.29 करोड़ रुपए रह गया।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्यांकन 1,106.88 करोड़ रुपए घटकर 5,92,272.78 करोड़ रुपए रह गया।

अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता महत्वपूर्ण रहेगा। ईरान-इजरायल युद्ध की दिशा, कच्चे तेल की कीमतें और एफआईआई के रुख से ही शेयर बाजार की गतिविधियों का निर्धारण होगा।

अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी के बाद ईरान-इजरायल युद्ध में यूएस का प्रवेश हो गया है। यदि यह संघर्ष बढ़ता है, तो इसका असर शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। हालांकि, कुछ कंपनियों का मार्केट कैप घटा है, जो बाजार की अस्थिरता को दर्शाता है।
RashtraPress
30 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारती एयरटेल का मार्केट कैप कितना बढ़ा?
भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 54,055.96 करोड़ रुपए बढ़कर 11,04,469.29 करोड़ रुपए हो गया।
कौन-कौन सी कंपनियों के मार्केट कैप में वृद्धि हुई?
एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इन्फोसिस के मार्केट कैप में वृद्धि हुई है।
क्या कुछ कंपनियों के मार्केट कैप में कमी भी आई है?
हाँ, टीसीएस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में कमी आई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले