9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जीएसटी में कटौती से ग्राहकों में खुशी की लहर आई है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीएसटी में कटौती से ग्राहकों में खुशी की लहर आई है?

सारांश

नई जीएसटी सुधार ने ग्राहकों में खुशी की लहर बनाई है। गाड़ियों की कीमतें कम होने से बिक्री में इजाफा हुआ है। क्या आप जानना चाहेंगे कि ग्राहकों ने कितनी बचत की?

मुख्य बातें

जीएसटी सुधार से गाड़ियों की कीमतें कम हुई हैं।
ग्राहकों ने 70,000 से 80,000 रुपए की बचत की है।
पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है।
शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है।
जीएसटी का लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है।

लखनऊ/मलकानगिरि, 23 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। जीएसटी सुधार लागू होने के बाद लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इसके कारण गाड़ियों की कीमतों में भारी कमी आई है, जिससे शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है और बिक्री में भी काफी वृद्धि हुई है।

गाड़ी खरीदने पहुंचे ग्राहक शाबिर ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि उन्होंने क्रेटा गाड़ी खरीदी है और जीएसटी की दरों में कमी के चलते उन्हें 70,000 से 80,000 रुपए तक की बचत हुई है।

एक अन्य ग्राहक राम सिंह ने कहा कि कंपनियों द्वारा जीएसटी का लाभ ग्राहकों को दिया जा रहा है। मैंने हुंडई आई10 खरीदी है और नई जीएसटी दरों के चलते इसका दाम पहले के मुकाबले करीब 70,000 रुपए कम हो गया है।

लखनऊ में स्थित हुंडई की डीलरशीप के असिसटेंट जनरल मैनेजर आसिम ने कहा कि जीएसटी सुधार की ओर से ग्राहकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। कंपनी ने भी ग्राहकों को जीएसटी का पूरा लाभ दिया है, जिससे वाहनों की कीमतों में बड़ी कमी आई है।

अन्य शहरों में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ओडिशा के मलकानगिरि में भी ऐसा ही एक ट्रेंड दिख रहा है। ग्राहकों ने कहा कि नई जीएसटी दरों के प्रभाव से गाड़ियों की कीमतों में काफी कमी आई है और बाइक एवं कार खरीदना पहले की तुलना में किफायती हो गया है।

नए जीएसटी सुधार 22 सितंबर से लागू हो गए हैं। 1200 सीसी और 4 मीटर से कम की पेट्रोल गाड़ियों और 1500 सीसी और 4 मीटर से कम की डीजल गाड़ियों पर टैक्स घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। इससे ऊपर के सेगमेंट और क्षमता वाली गाड़ियों पर अब 40 प्रतिशत का टैक्स लगेगा, जो पहले लगभग 50 प्रतिशत था। 350 सीसी और उससे कम की बाइक पर अब जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 28 प्रतिशत था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उद्योग के लिए भी फायदेमंद है।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी सुधार से ग्राहकों को कितनी बचत हुई है?
ग्राहकों ने कई नई गाड़ियों पर 70,000 से 80,000 रुपए तक की बचत की है।
जीएसटी सुधार कब लागू हुआ?
नए जीएसटी सुधार 22 सितंबर से लागू हुए हैं।
गाड़ियों पर जीएसटी की नई दरें क्या हैं?
1200 सीसी और 4 मीटर से कम की पेट्रोल गाड़ियों पर जीएसटी 18 प्रतिशत हो गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले