1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जीएसटी में कटौती से ग्राहकों की खुशी बढ़ गई है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीएसटी में कटौती से ग्राहकों की खुशी बढ़ गई है?

सारांश

जीएसटी सुधारों ने ग्राहकों को खुश किया है। गाड़ियों की कीमतों में कमी ने शोरूमों में भीड़ बढ़ा दी है। जानें कैसे जीएसटी का असर बाजार पर पड़ा है।

मुख्य बातें

जीएसटी में कटौती से गाड़ियों की कीमत में कमी ग्राहकों को 70,000 से 80,000 रुपए की बचत बिक्री में वृद्धि और ग्राहकों की संख्या में इजाफा ऑटोमोबाइल उद्योग पर सकारात्मक प्रभाव नए ग्राहक पहली बार गाड़ी खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं

लखनऊ/मलकानगिरि, 23 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। जीएसटी में हुए सुधारों के बाद लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। गाड़ियों की कीमतों में भारी गिरावट आने से शोरूमों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है और बिक्री में भी इजाफा हुआ है।

गाड़ी खरीदने आए ग्राहक शाबिर ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि उन्होंने क्रेटा गाड़ी खरीदी है और जीएसटी की दरों में कमी के कारण उन्हें 70,000 से 80,000 रुपए की बचत हुई है।

एक और ग्राहक राम सिंह ने कहा कि कंपनियों ने जीएसटी का फायदा ग्राहकों को पहुंचाने का निर्णय लिया है। उन्होंने हुंडई आई10 खरीदी है और नई जीएसटी दरों के चलते इसकी कीमत में लगभग 70,000 रुपए की कमी आई है।

लखनऊ में हुंडई डीलरशीप के असिसटेंट जनरल मैनेजर आसिम ने कहा कि जीएसटी सुधार का ग्राहकों में सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है। कंपनी ने जीएसटी का पूरा फायदा ग्राहकों को दिया है, जिससे गाड़ियों की कीमतों में महत्वपूर्ण कमी आई है।

ओडिशा के मलकानगिरि में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ग्राहकों ने कहा कि नई जीएसटी दरों के आने से गाड़ियों की कीमतें काफी कम हो गई हैं और बाइक तथा कार खरीदना पहले के मुकाबले किफायती हो गया है।

नए जीएसटी सुधार 22 सितंबर से लागू हुए हैं। 1200 सीसी और 4 मीटर से कम की पेट्रोल गाड़ियों और 1500 सीसी और 4 मीटर से कम की डीजल गाड़ियों पर टैक्स घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। इससे ऊपर के सेगमेंट और क्षमता वाली गाड़ियों पर अब 40 प्रतिशत का टैक्स लगेगा, जो पहले करीब 50 प्रतिशत था। 350 सीसी और उससे कम की बाइक पर अब जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत हो गया है, जो पहले 28 प्रतिशत था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि ग्राहकों को भी मूल्य वर्धित सेवाएँ प्रदान की हैं। यह सरकार की एक सकारात्मक पहल है, जो आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। हमें उम्मीद है कि यह सुधार ग्राहकों के लिए और भी लाभदायक साबित होगा।
RashtraPress
1 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी में कटौती से ग्राहक कितनी बचत कर सकते हैं?
ग्राहक जीएसटी में कटौती के चलते 70,000 से 80,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं।
नई जीएसटी दरें कब लागू हुईं?
नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू हुई हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले