क्या मेटा पर व्हाट्सऐप चैट को लेकर मुकदमा दायर हुआ है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मेटा पर व्हाट्सऐप चैट को लेकर मुकदमा दायर हुआ है?

सारांश

व्हाट्सऐप की प्राइवेसी को लेकर मेटा कंपनी पर मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी उपयोगकर्ताओं की निजी चैट को संग्रहित करती है। मेटा ने इन आरोपों को निराधार बताया है। जानें पूरी कहानी और क्या है इसकी पृष्ठभूमि।

मुख्य बातें

मेटा कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर हुआ है।
व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पर सवाल उठाए गए हैं।
मेटा ने आरोपों को निराधार बताया है।
व्हाट्सऐप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है।
मुकदमे में कई देशों के उपयोगकर्ता शामिल हैं।

नई दिल्ली, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका में मेटा कंपनी के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें यह दावा किया गया है कि व्हाट्सऐप की प्राइवेसी से जुड़े आरोप सत्य नहीं हैं। इस मुकदमे में कहा गया है कि मेटा और व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं की निजी चैट को स्टोर करते हैं, उनका विश्लेषण करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें देख भी सकते हैं।

हालांकि, मेटा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह मुकदमा पूरी तरह से बेबुनियाद और मनगढ़ंत है।

यह मुकदमा अमेरिका की सैन फ्रांसिस्को जिला अदालत में दायर किया गया है। इसमें शामिल लोगों का आरोप है कि मेटा और उसके शीर्ष अधिकारियों ने दुनियाभर के अरबों व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं को धोखा दिया है।

इस केस में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के लोग भी शामिल हैं। ये सभी चाहते हैं कि अदालत इस मामले को क्लास-एक्शन केस के रूप में स्वीकार करे, ताकि सभी प्रभावित उपयोगकर्ताओं की ओर से एक साथ सुनवाई हो सके।

मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि मेटा उपयोगकर्ताओं की चैट का पूरा डेटा अपने पास रखता है और कंपनी के कुछ कर्मचारी भी इन संदेशों तक पहुंच सकते हैं।

इन आरोपों पर जवाबमुकदमा पूरी तरह निराधार है और कंपनी इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।

मेटा के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह कहना कि व्हाट्सऐप के मैसेज सुरक्षित नहीं हैं, पूरी तरह गलत और बेतुका है। उन्होंने बताया कि व्हाट्सऐप में पिछले दस वर्षों से 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' मौजूद है, जो सिग्नल प्रोटोकॉल पर आधारित है। इसका मतलब है कि भेजने वाले और पाने वाले के अलावा कोई भी मैसेज नहीं पढ़ सकता।

व्हाट्सऐप की शुरुआत 2009 में अमेरिका में रहने वाले जान कूम और ब्रायन एक्टन ने की थी। बाद में 2014 में फेसबुक (अब मेटा) ने व्हाट्सऐप को 19 अरब डॉलर में खरीद लिया था।

साल 2014 में स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था कि व्हाट्सऐप को खरीदना कंपनी के इंटरनेट.ऑर्ग विजन से जुड़ा हुआ फैसला था।

व्हाट्सऐप को उसकी एंड-टू-एंड सुरक्षा के लिए जाना जाता है। यह ऐप नवंबर 2009 में सबसे पहले आईओएस के लिए लॉन्च हुआ था और 2010 में एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए भी उपलब्ध कराया गया।

करीब 4 साल में ही व्हाट्सऐप ने 20 करोड़ मासिक उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया था। आज व्हाट्सऐप के दुनिया भर में 3 अरब से ज्यादा मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से 10 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता अमेरिका में हैं।

व्हाट्सऐप को दुनिया का सबसे लोकप्रिय मोबाइल मैसेजिंग ऐप माना जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना चाहिए कि तकनीक के साथ हमारी प्राइवेसी की सुरक्षा अनिवार्य है। यह मामला न केवल मेटा के लिए, बल्कि सभी उपयोगकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है। हमें इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
RashtraPress
19 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मेटा व्हाट्सऐप उपयोगकर्ताओं की चैट को देख सकता है?
मेटा ने कहा है कि यह आरोप बेबुनियाद हैं और व्हाट्सऐप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है, जिससे अन्य कोई भी चैट नहीं देख सकता।
यह मुकदमा कब दायर किया गया?
यह मुकदमा 25 जनवरी को अमेरिका की सैन फ्रांसिस्को जिला अदालत में दायर किया गया।
इस मुकदमे में कौन-कौन से देश शामिल हैं?
इस मुकदमे में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के लोग शामिल हैं।
व्हाट्सऐप की शुरुआत कब हुई थी?
व्हाट्सऐप की शुरुआत 2009 में अमेरिका में हुई थी।
व्हाट्सऐप के कितने सक्रिय उपयोगकर्ता हैं?
व्हाट्सऐप के दुनिया भर में 3 अरब से ज्यादा मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले