मध्य पूर्व के तनाव का भारतीय शेयर बाजार पर प्रभाव: शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप घटा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मध्य पूर्व के तनाव का भारतीय शेयर बाजार पर प्रभाव: शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप घटा

सारांश

मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का भारतीय शेयर बाजार पर गंभीर असर पड़ रहा है, जिससे शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए कम हो गया है। जानें इस स्थिति के पीछे के कारण और कंपनियों की हालात।

मुख्य बातें

मध्य पूर्व में तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर स्पष्ट है।
सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घटा।
निवेशकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
एलएंडटी , बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस में वृद्धि हुई है।
बाज़ार की स्थिरता पर चिंता बढ़ी है।

मुंबई, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार पर मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। पिछले हफ्ते देश की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का मार्केट कैप 1.75 लाख करोड़ रुपए घट गया है।

23-27 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में कुछ गिरावट आई। इस दौरान निफ्टी 1.28 प्रतिशत या 294.90 अंक गिरकर 22,819.60 पर और सेंसेक्स 1.27 प्रतिशत या 949.74 अंक गिरकर 73,583.22 पर बंद हुआ।

जिन कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई है, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के मार्केट कैप में वृद्धि देखी गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 89,720.3 करोड़ रुपए घटकर 18,24,515.62 करोड़ रुपए हो गया है। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 37,248.59 करोड़ रुपए कम होकर 11,64,018.69 करोड़ रुपए हो गया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बाजार पूंजीकरण 35,399.42 करोड़ रुपए घटकर 9,41,569.15 करोड़ रुपए हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 8,121.76 करोड़ रुपए घटकर 8,83,551.30 करोड़ रुपए हो गया है।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 2,480.42 करोड़ रुपए कम होकर 10,50,413.33 करोड़ रुपए हो गया है।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,091.13 करोड़ रुपए घटकर 4,87,540.19 करोड़ रुपए हो गया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 271.35 करोड़ रुपए घटकर 8,64,668.65 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी तरफ, एलएंडटी का मार्केट कैप 18,051.68 करोड़ रुपए बढ़कर 4,90,536.19 करोड़ रुपए हो गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 8,680.36 करोड़ रुपए बढ़कर 5,25,395.48 करोड़ रुपए और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,245.3 करोड़ रुपए बढ़कर 5,15,034.67 करोड़ रुपए हो गया है।

इस हफ्ते भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसके बाद, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का स्थान है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का क्या कारण है?
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का मुख्य कारण मध्य पूर्व में चल रहे तनाव और इसके प्रभाव हैं।
कौन-कौन सी कंपनियों का मार्केट कैप घटा है?
रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैप घटा है।
क्या इस हफ्ते कोई कंपनी का मार्केट कैप बढ़ा है?
हाँ, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के मार्केट कैप में वृद्धि देखी गई है।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
निवेशकों को वर्तमान बाजार स्थिति का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करना चाहिए और अपने निवेश निर्णयों में सतर्क रहना चाहिए।
इस गिरावट का क्या प्रभाव पड़ेगा?
इस गिरावट से निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और यह भविष्य में बाजार की स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले