26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला?

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को आरबीआई की मौद्रिक नीति घोषणा से पहले गिरावट देखने को मिली। जानें, किस सेक्टर में निवेशकों ने की खरीदारी और किसमें बिकवाली हुई।

मुख्य बातें

आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा पर बाजार की नजर है।
निफ्टी और सेंसेक्स में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया।
बिकवाली के चलते फार्मा, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर प्रभावित हुए।
ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक में खरीदारी हो रही है।
विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों ने खरीदी की।

मुंबई, 5 दिसबंर (राष्ट्र प्रेस) । आरबीआई की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले भारतीय बेंचमार्क सूचकांक शुक्रवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी फार्मा, एफएमसीजी और मेटल में बिकवाली देखी जा रही थी। वहीं, ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में खरीदारी हो रही थी।

सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 17.32 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 85,248 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 2.10 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 26,035.85 स्तर पर बना हुआ था।

निफ्टी बैंक 16.05 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 59,304.75 स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 16.05 अंक या 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 60,283.75 स्तर पर था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 72.25 अंक या 0.41 प्रतिशत के नुकसान के साथ 17,535.60 स्तर पर था।

बाजार के विशेषज्ञों का कहना है, "आज बाजार का ध्यान आरबीआई की मौद्रिक नीति पर रहेगा। कम मुद्रास्फीति, उच्च विकास और गिरते रुपए के माहौल में रेट एक्शन से ज्यादा बाजार यह जानने के लिए उत्सुक रहेगा कि गवर्नर उभरते मैक्रो ट्रेंड्स के बारे में क्या कहते हैं। लिक्विडिटी फ्रंट पर आरबीआई के एक्शन पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।"

इस बीच सेंसेक्स पैक में इटरनल, बीईएल, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंफोसिस टॉप गेनर्स थे। वहीं, ट्रेंट, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टीएमपीवी और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में जकार्ता, चीन और सोल हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं, जापान और हांग कांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार पिछले कारोबारी सत्र में मिलेजुले रहे। डाउ जोंस 0.07 प्रतिशत या 31.96 अंक की गिरावट के बाद 47,850.94 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.11 प्रतिशत या 7.40 अंक की बढ़त के बाद 6,857.12 स्तर और नैस्डेक 0.22 प्रतिशत या 51.04 अंक की तेजी के बाद 23,505.14 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 4 दिसंबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 1,944.19 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इस कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने 3,661.05 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमारा दृष्टिकोण यह है कि बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य हैं। हमें आरबीआई की मौद्रिक नीति से जुड़ी घोषणाओं पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकती हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आरबीआई की मौद्रिक नीति क्या होती है?
आरबीआई की मौद्रिक नीति वह प्रक्रिया है जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करता है।
शेयर बाजार लाल निशान में खुलने का क्या मतलब है?
शेयर बाजार का लाल निशान में खुलना दर्शाता है कि बाजार में गिरावट हो रही है, और निवेशक बिकवाली कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले