क्या सेबी ने निवेशकों को डबल रिटर्न और फेक ऐप्स से बचने की सलाह दी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सेबी ने निवेशकों को डबल रिटर्न और फेक ऐप्स से बचने की सलाह दी है?

सारांश

सेबी और एनएसई ने निवेशकों को डबल रिटर्न और फेक ऐप्स से बचने की सलाह दी है। यूट्यूब वीडियो में चेतावनियों के साथ-साथ सुरक्षित निवेश के टिप्स दिए गए हैं। जानें कैसे आप इन धोखाधड़ी से बच सकते हैं!

मुख्य बातें

सेबी और एनएसई का निवेशकों के लिए सुरक्षा सलाह फेक ऐप्स की पहचान कैसे करें डबल रिटर्न स्कैम से बचने के उपाय प्रमाणित स्रोतों से ही निवेश करें एहतियात बरतें, धोखाधड़ी से बचें

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बाजार नियामक सेबी और एनएसई ने निवेशकों को डबल और क्विक रिटर्न तथा फेक ऐप्स से बचने की सलाह दी है। निवेशकों के लिए उनकी क्षेत्रीय भाषा में सेबी और एनएसई द्वारा यूट्यूब वीडियो साझा किए गए हैं।

एनएसई इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए 36 सेकंड के वीडियो में बताया गया है कि निवेशकों को नकली ऐप्स असली के समान लग सकते हैं लेकिन इन नकली ऐप्स में जोखिम वास्तविक होता है।

बाजार नियामक का कहना है कि यदि आप किसी भी ट्रेडिंग ऐप का उपयोग गारंटीड रिटर्न के लिए कर रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि ऐप प्रमाणित हो। फेक ट्रेडिंग ऐप्स के बारे में कहा गया है कि ये सबसे पहले ग्राहकों को गारंटीड और उच्च रिटर्न का भरोसा दिलाते हैं और फिर स्कैमर्स उपयोगकर्ताओं को नकली ऐप डाउनलोड करने के लिए मजबूर करते हैं। सेबी और एनएसई की सलाह है कि निवेशक केवल सेबी की इंवेस्टर साइट पर वेरिफाइड ऐप्स की सूची से ही ऐप्स डाउनलोड करें।

इसी प्रकार, निवेशकों को डबल रिटर्न स्कैम से बचने की भी सलाह दी गई है। एक अन्य 40 सेकंड के वीडियो में सेबी और एनएसई ने कहा है कि निवेशकों को किसी भी इंवेस्टमेंट गुरु की टिप्स से पैसे डबल करने का झांसा दिया जा सकता है। निवेशकों को ऐसी डील्स के लिए ऑफर क्लेम करने के लिए कहा जाएगा, जिससे स्टॉक मार्केट के अनवेरिफाइड ग्रुप फेक टिप्स भेजकर एक क्लिक में उपयोगकर्ता की जेब खाली कर सकते हैं।

बाजार नियामक का कहना है कि सेबी-रजिस्टर्ड इंवेस्टमेंट एडवाइजर से ही सलाह लें और पेमेंट केवल वेरिफाइड अकाउंट और यूपीआई आईडी पर करें।

इससे पहले, इस महीने के आरंभ में 6-12 अक्टूबर तक चले वर्ल्ड इंवेस्टर वीक 2025 आयोजन के शुभारंभ पर सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडे ने कहा था कि प्रतिभूति बाजार हमारे देश के विकास इंजन हैं और यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि यह इंजन पारदर्शिता और ईमानदारी की मजबूत नींव पर चले।

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर ने बाजारों को हमारे लिए काफी सरल बना दिया है लेकिन इससे स्कैमर्स निवेशकों को धोखा देने के लिए नए उपकरणों से लैस भी हो गए हैं। उन्होंने निवेशकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं मानता हूं कि निवेशकों के लिए जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। सेबी और एनएसई की पहल ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें अपने निवेश में सावधानी बरतनी चाहिए और केवल विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करना चाहिए।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डबल रिटर्न स्कैम क्या होता है?
डबल रिटर्न स्कैम एक प्रकार का धोखा है जिसमें निवेशकों को पैसे डबल करने का लालच दिया जाता है।
कैसे पहचानें कि ऐप फेक है?
फेक ऐप्स अक्सर गारंटीड रिटर्न का भरोसा दिलाते हैं, इसलिए हमेशा प्रमाणित ऐप्स का उपयोग करें।
क्या मैं किसी भी ऐप पर निवेश कर सकता हूं?
नहीं, आपको केवल सेबी द्वारा प्रमाणित ऐप्स का उपयोग करना चाहिए।
सेबी की इंवेस्टर साइट क्या है?
सेबी की इंवेस्टर साइट एक आधिकारिक मंच है जहाँ आप वेरिफाइड ऐप्स की सूची देख सकते हैं।
क्या डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से धोखाधड़ी बढ़ रही है?
हां, डिजिटल माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों के लिए नए तरीके और उपकरण उपलब्ध हो गए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 मिनट पहले
  2. 57 मिनट पहले
  3. 1 घंटा पहले
  4. 1 घंटा पहले
  5. 2 घंटे पहले
  6. 2 घंटे पहले
  7. 2 घंटे पहले
  8. 2 घंटे पहले