26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान में खुला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान में खुला?

सारांश

भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वैश्विक संकेतों की बदौलत बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत की। जानें क्यों बाजार में तेजी बनी रह सकती है।

मुख्य बातें

सेंसेक्स में 455 अंक की बढ़त हुई।
निफ्टी में 131 अंक की बढ़त हुई।
आईटी शेयरों का नेतृत्व बाजार में तेजी में रहा।
अधिकतर एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी गई।
एफआईआई ने बिकवाली जारी रखी।

मुंबई, 12 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ शुरुआत की। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 455 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,321 पर और निफ्टी 131 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,826 पर था।

आरंभिक सत्र में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.28 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.69 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.59 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.66 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.57 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.60 और निफ्टी कमोडिटीज 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 342 अंक या 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,769 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 116 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,200 पर था।

सेंसेक्स पैक में टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, इटरनल (जोमैटो), भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड गेनर्स थे। बीईएल, एचयूएल, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, आईटीसी और सनफार्मा लूजर्स रहे।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील जल्द पूरी होने की संभावना और बिहार के चुनावों में एक्जिट पोल में एनडीए के आगे रहने की उम्मीद के कारण शेयर बाजार ने हरे निशान में खुला। इससे भविष्य में भी बाजार में तेजी बनी रह सकती है।

अधिकतर एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिला है। सोल, जकार्ता और हांगकांग हरे निशान में थे, जबकि टोक्यो और शंघाई लाल निशान में थे। हालांकि, अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले बंद हुए थे।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार दूसरे दिन 11 नवंबर को अपनी बिकवाली जारी रखी और 803 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इस महीने अब तक अपनी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 2188 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना गलत नहीं होगा कि भारतीय शेयर बाजार में आज की तेजी न केवल वैश्विक संकेतों का परिणाम है, बल्कि यह हमारे घरेलू आर्थिक माहौल के सकारात्मक पहलुओं को भी दर्शाती है। बाजार में इस तरह की गतिविधियाँ हमें उत्साहित करती हैं और हमें भविष्य के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आज शेयर बाजार में क्या हुआ?
आज भारतीय शेयर बाजार ने मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते तेजी के साथ शुरुआत की।
सेंसेक्स और निफ्टी की स्थिति क्या है?
सेंसेक्स 455 अंक बढ़कर 84,321 पर और निफ्टी 131 अंक बढ़कर 25,826 पर पहुंच गया।
कौन से शेयरों ने आज तेजी दिखाई?
टीसीएस, टेक महिंद्रा, और बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों ने तेजी दिखाई।
विदेशी संस्थागत निवेशकों की स्थिति क्या है?
एफआईआई ने 803 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।
क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी?
विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले समय में भी बाजार में तेजी बनी रह सकती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 4 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले