वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, कंज्यूमर स्टॉक्स में उछाल

Click to start listening
वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, कंज्यूमर स्टॉक्स में उछाल

सारांश

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते तेजी के साथ शुरुआत की। जानें, किस तरह के शेयरों में हुई खरीदारी और कौन से इंडेक्स में आई मजबूती।

Key Takeaways

  • भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक संकेतों के प्रभाव से तेजी दिखाई।
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई।
  • लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में रहे।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बिक्री की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने निवेश किया।
  • कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है।

मुंबई, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस) — वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण, भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को तेजी के साथ शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 809 अंक या लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि के साथ 78,375.73 पर और एनएसई निफ्टी 252 अंक या लगभग एक प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,280.80 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बाजार की इस तेज़ी का नेतृत्व कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों ने किया। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ शीर्ष गेनर बना। इसके अतिरिक्त, ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मैन्युफैक्चरिंग, मेटल, फार्मा, डिफेंस, हेल्थकेयर, मीडिया, कमोडिटी और एनर्जी इंडेक्स भी मजबूत थे, जबकि आईटी और ऑयल एंड गैस सूचकांक लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में नजर आए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 618 अंक या 1.10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 56,884 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 224 अंक या 1.39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,357 पर पहुंचा।

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, टाटा स्टील, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल और सन फार्म शामिल थे। वहीं, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटरनल, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, आईटीसी, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक लूजर्स बने।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी तेज़ी का माहौल देखा जा रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और सोल के बाजार हरे निशान में खुले। अमेरिकी बाजार भी सोमवार के सत्र में हरे निशान में बंद हुए थे, जिसमें डाओ में 0.50 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 1.38 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार के सत्र में 6,345.57 करोड़ रुपये की बिक्री की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 9,013.80 करोड़ रुपये का इक्विटी में निवेश किया।

इसके अतिरिक्त, बड़ी तेजी के बाद कच्चे तेल में नरमी देखने को मिल रही है। लेख लिखे जाने तक, डब्ल्यूटीआई क्रूड 6.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.80 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 6.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 92.69 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Point of View

लेकिन सतर्क रहना भी आवश्यक है।
NationPress
10/03/2026

Frequently Asked Questions

शेयर बाजार में तेजी का मुख्य कारण क्या है?
वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई है।
कौन से सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई?
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है।
क्या विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बिक्री की है?
हाँ, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 6,345.57 करोड़ रुपये की बिक्री की है।
कच्चे तेल की कीमतों में क्या बदलाव आया है?
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है, डब्ल्यूटीआई क्रूड 88.80 डॉलर प्रति बैरल पर है।
बाजार में कौन-कौन से शेयर गेनर्स रहे?
इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, और टाटा स्टील जैसे शेयर गेनर्स रहे।
Nation Press