आदिति भाटिया ने 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने का प्रमोशन किया, साझा किया वीडियो

Click to start listening
आदिति भाटिया ने 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने का प्रमोशन किया, साझा किया वीडियो

सारांश

आदिति भाटिया ने अपनी नई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने का वीडियो साझा किया। वीडियो में अदिति का भक्ति नृत्य और फिल्म का संदेश दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।

Key Takeaways

  • आदिति भाटिया ने अपनी नई फिल्म का प्रमोशन किया।
  • फिल्म का गाना 'कान्हा' रिलीज हुआ।
  • फिल्म की कहानी समाज में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाती है।
  • आदिति ने फिल्म में दिव्या का किरदार निभाया है।
  • फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हुई थी।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री आदिति भाटिया ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने का एक वीडियो साझा किया है।

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के एक नए गाने का क्लिप शेयर करते हुए अदिति ने पोस्ट में लिखा, "जब प्रेम भक्ति में बदल जाता है, तब राधा केवल एक नाम फुसफुसाती है – कान्हा।" उन्होंने यह भी लिखा, "'कान्हा' अब रिलीज हो चुकी है।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे। केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में चल रही है।" वीडियो में अदिति गुलाबी रंग के घाघरा-चोली में अद्भुत डांस करते हुए नजर आ रही हैं। गाने में उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डांस करते देख सकते हैं।

आदिति के प्रशंसकों को उनका यह वीडियो बहुत भा रहा है। कुछ ही घंटों में पोस्ट पर हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। फैंस कमेंट्स के जरिए वीडियो और अदिति पर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं।

आदिति भाटिया भारतीय हिंदी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी हस्ती हैं, जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के लिए मशहूर हैं। उन्होंने स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' से फैंस के दिलों में विशेष स्थान बनाया, जहां उनके किरदार रूही को काफी पसंद किया गया।

एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और अब वह 'द केरल स्टोरी 2' जैसी फिल्मों में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। उन्होंने कई हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों और रियलिटी शो में भी काम किया है, और विभिन्न फिल्मों में भिन्न-भिन्न किरदार निभाए हैं।

भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, और विपुल अमृतलाल शाह ने इसे सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' में आदिति भाटिया के साथ उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। मूवी की कहानी मुख्य रूप से तीन हिन्दू महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवारों के खिलाफ जाकर मुस्लिम पुरुषों से विवाह करती हैं। इसके बाद उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। फिल्म में अदिति ने दिव्या का किरदार निभाया है।

Point of View

NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

आदिति भाटिया कौन हैं?
आदिति भाटिया एक प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्हें 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो से पहचान मिली।
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का निर्देशन किसने किया है?
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।
फिल्म की कहानी किस बारे में है?
फिल्म की कहानी तीन हिन्दू महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुस्लिम पुरुषों से विवाह करती हैं और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर की जाती हैं।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में आदिति भाटिया, उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म कब रिलीज हुई?
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
Nation Press