'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का नया गाना प्रमोट किया आदिति भाटिया ने, शेयर किया वीडियो
सारांश
Key Takeaways
- आदिति भाटिया ने नई फिल्म का गाना प्रमोट किया है।
- फिल्म का नाम है 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड'।
- गाने का नाम 'कान्हा' है।
- फिल्म में अदिति ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।
- फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हुई।
मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय टेलीविजन और हिंदी फिल्म उद्योग की प्रसिद्ध अदाकारा आदिति भाटिया ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के एक नए गाने का वीडियो साझा किया है।
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के एक नए गाने के क्लिप को साझा करते हुए अदिति ने पोस्ट में लिखा, "जब प्रेम भक्ति में बदल जाता है, तब राधा केवल एक नाम फुसफुसाती है – कान्हा।" उन्होंने लिखा, "'कान्हा' अब रिलीज हो चुकी है।"
अभिनेत्री ने फिल्म का प्रमोशन करते हुए आगे लिखा, "अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे। केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।" वीडियो में अदिति गुलाबी रंग के घाघरा-चोली में शानदार नृत्य करती दिखाई दे रही हैं। गाने में उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में समर्पित होकर नृत्य करते हुए देखा जा सकता है।
आदिति के फैंस को उनका यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। कुछ घंटे के भीतर ही इस पोस्ट पर हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। फैंस कमेंट्स के जरिए वीडियो और अभिनेत्री पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
आदिति भाटिया भारतीय हिंदी टेलीविजन और फिल्म उद्योग का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' में अपने किरदार रूही के जरिए दर्शकों के दिलों में विशेष पहचान बनाई।
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और अब वह 'द केरल स्टोरी 2' जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण लीड रोल निभा रही हैं। इससे पहले उन्होंने कई हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों और रियलिटी शो में काम किया है तथा विभिन्न फिल्मों में विभिन्न प्रकार के किरदार निभाए हैं।
भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, जबकि विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया है।
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' में आदिति भाटिया के साथ उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से तीन ऐसी हिंदू महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवारों के खिलाफ जाकर मुस्लिम पुरुषों से विवाह करती हैं। इसके बाद उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता है। फिल्म में अदिति ने दिव्या का किरदार निभाया है।