आदिति भाटिया ने 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉंड' के नए गाने का वीडियो शेयर किया

Click to start listening
आदिति भाटिया ने 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉंड' के नए गाने का वीडियो शेयर किया

सारांश

आदिति भाटिया ने अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉंड' के नए गाने का प्रमोशन किया। उनके द्वारा साझा किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानें इस वीडियो में क्या खास है।

Key Takeaways

  • आदिति भाटिया ने नई फिल्म का गाना प्रमोट किया।
  • 'द केरल स्टोरी 2' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • फिल्म की कहानी धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आधारित है।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय टेलीविजन और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री आदिति भाटिया ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के एक नए गाने का वीडियो साझा किया।

हाल ही में जारी की गई अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने के क्लिप को साझा करते हुए अदिति ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जब प्रेम भक्ति में बदल जाता है, तब राधा केवल एक नाम फुसफुसाती है – कान्हा।" उन्होंने आगे लिखा, "'कान्हा' अब उपलब्ध है।"

इसके साथ ही अभिनेत्री ने फिल्म का प्रचार करते हुए कहा, "अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे। केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में दिखाई दे रही है।" इस वीडियो में अदिति गुलाबी रंग के घाघरा-चोली में शानदार नृत्य करते हुए नजर आ रही हैं। गाने में उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे हुए देखा जा सकता है।

आदिति का यह वीडियो उनके प्रशंसकों को बहुत भा रहा है। पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। प्रशंसक कमेंट्स के माध्यम से वीडियो और अभिनेत्री पर अपना प्यार व्यक्त कर रहे हैं।

आदिति भाटिया भारतीय हिंदी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी शख्सियत हैं, जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' से अपने प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाई, जिसमें उनके किरदार रूही को बहुत पसंद किया गया।

अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और अब वह 'द केरल स्टोरी 2' जैसी फिल्मों में दमदार लीड रोल में नजर आ रही हैं। इससे पहले, उन्होंने कई हिंदी टेलीविजन सीरियल और रियलिटी शो में काम किया है और विभिन्न फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाएँ निभाई हैं।

भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, और विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया है।

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' में आदिति भाटिया के साथ उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से तीन हिन्दू महिलाओं के इर्द-गिर्द है, जो अपने परिवारों के खिलाफ जाकर मुस्लिम पुरुषों से विवाह करती हैं। इसके बाद उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। फिल्म में अदिति ने दिव्या का किरदार निभाया है।

Point of View

जो दर्शकों को आकर्षित कर सकता है।
NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉंड कब रिलीज हुई थी?
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉंड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
आदिति भाटिया ने किस शो से पहचान बनाई?
आदिति भाटिया ने स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' से पहचान बनाई।
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की कहानी किस पर आधारित है?
यह कहानी तीन हिन्दू महिलाओं के इर्द-गिर्द है, जो मुस्लिम पुरुषों से विवाह करती हैं और जबरन धर्म परिवर्तन का सामना करती हैं।
कौन इस फिल्म के निर्देशक हैं?
इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।
आदिति भाटिया ने किस किरदार में अभिनय किया है?
आदिति भाटिया ने फिल्म में दिव्या का किरदार निभाया है।
Nation Press