आदिति भाटिया ने 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने का किया प्रमोशन, शेयर किया वीडियो

Click to start listening
आदिति भाटिया ने 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने का किया प्रमोशन, शेयर किया वीडियो

सारांश

आदिति भाटिया ने अपनी नई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने का प्रमोशन किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत डांस करती नजर आ रही हैं।

Key Takeaways

  • आदिति भाटिया का नया गाना 'कान्हा' रिलीज हो चुका है।
  • फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का प्रमोशन कर रही हैं।
  • वीडियो में अदिति का शानदार डांस देखने को मिलता है।
  • फिल्म का विषय समाज में महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाता है।
  • आदिति ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय टेलीविजन और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आदिति भाटिया ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने का एक वीडियो साझा किया।

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने के क्लिप को शेयर करते हुए अदिति ने पोस्ट कैप्शन में लिखा, "जब प्रेम भक्ति में बदल जाता है, तब राधा केवल एक नाम फुसफुसाती है – कान्हा।" उन्होंने आगे लिखा, "'कान्हा' अब रिलीज हो चुकी है।"

अभिनेत्री ने फिल्म को प्रोमोट करते हुए आगे कहा, "अब सहेंगे नहीं, लड़ेंगे। केरल स्टोरी 2 सिनेमाघरों में जारी है।" वीडियो में अदिति गुलाबी रंग के घाघरा-चोली में शानदार नृत्य करती नजर आ रही हैं। गाने में उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में नृत्य करते हुए देखा जा सकता है।

आदिति के प्रशंसकों को उनका यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, फैंस कमेंट्स के जरिए वीडियो और अभिनेत्री पर अपना प्यार बिखेर रहे हैं।

आदिति भाटिया भारतीय हिंदी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख हस्ती हैं, जो अपनी सुंदरता और शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने स्टार प्लस के शो 'ये है मोहब्बतें' से मशहूर हुईं, जहां उनके किरदार रूही को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी और अब वह 'द केरल स्टोरी 2' जैसी फिल्मों में प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने कई हिंदी टेलीविजन सीरियल और रियलिटी शो में काम किया है और विभिन्न फिल्मों में विभिन्न किरदार निभाए हैं।

भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, जबकि विपुल अमृतलाल शाह ने सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले इसका निर्माण किया है।

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' में आदिति भाटिया के साथ उल्का गुप्ता और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी तीन ऐसी हिंदू महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवारों के खिलाफ जाकर मुस्लिम पुरुषों से शादी करती हैं। इसके बाद उन्हें जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। अदिति ने फिल्म में दिव्या का किरदार निभाया है।

Point of View

NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

आदिति भाटिया कौन हैं?
आदिति भाटिया एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं, जो हिंदी टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं।
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' कब रिलीज हुई?
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का निर्देशन किसने किया है?
इस फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।
Nation Press