11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या छठ एक अलग अनुभूति है, ऐसा अनुभव आपको किसी पूजा में नहीं होगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छठ एक अलग अनुभूति है, ऐसा अनुभव आपको किसी पूजा में नहीं होगा?

सारांश

भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पर अपनी अनूठी अनुभूतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस पर्व का अनुभव किसी अन्य पूजा से अलग है। उन्होंने छठ के गीत भी गाए और अपने प्रशंसकों को एक नया गीत 'केलवा के पात' समर्पित किया है।

मुख्य बातें

छठ पूजा का अनुभव अद्वितीय होता है।
अक्षरा सिंह ने इस पर्व पर व्रत रखा।
उनका नया गीत 'केलवा के पात' प्रशंसा का पात्र है।
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
छठ पर्व आस्था और एकता का प्रतीक है।

पटना, 27 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह ने पटना में लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रत रखा। वह पटना के प्रसिद्ध दीघा घाट पहुँचीं, जहाँ उन्होंने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से कहा, “मैं देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देना चाहती हूं। इस जैसा अनुभव आपको किसी पूजा में नहीं होगा। मैं कल तक इसे देखती आई थी, लेकिन आज मैं इसे स्वयं अनुभव कर रही हूं और यह पूरी तरह से अलग महसूस हो रहा है। यह एक अलग अनुभूति है, मैं बहुत भाव विभोर हूं।” इस दौरान अक्षरा सिंह ने छठ के गीत भी गाए।

वह लाल रंग की साड़ी पहने बहुत ही सुंदर दिख रही थीं। अक्षरा सिंह पहली बार छठ पूजा कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की छठ पूजा करते हुए तस्वीरें छाई हुई हैं। बहुत से लोग इन्हें देखकर खुश हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि बिना शादी किए कैसे यह व्रत कर सकती हैं।

छठ पर्व से पहले अक्षरा सिंह ने प्रशंसकों को तोहफा देते हुए अपना नया छठ गीत 'केलवा के पात' रिलीज किया। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर गाने की रिलीज की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “छठ मइया के आशीर्वाद से ‘केलवा के पात’ अब आपके लिए उपलब्ध है।”

गाने को खुद अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने गाया है और इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वहीं, म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। गीत यूट्यूब, स्पॉटिफाई, गाना और जियोसावन सहित सभी प्रमुख प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

इस छठ गीत का वीडियो बेहद आकर्षक है। इसमें अक्षरा छठ व्रत की कठिन तपस्या को बड़े ही मनोरंजक और सरल अंदाज में प्रस्तुत कर रही हैं। वीडियो में सूर्यास्त और सूर्योदय के सीन, नदी का किनारा और व्रतियों की भक्ति भावना को खूबसूरती से दर्शाया गया है। छठ पूजा के उत्सव को इसमें अच्छे से दर्शाया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह लोक आस्था का प्रतीक भी है। यह पर्व हमें हमारे सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ता है और समाज की एकता को दर्शाता है। इस तरह के अनुभवों को साझा करना हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अक्षरा सिंह ने छठ पूजा क्यों की?
अक्षरा सिंह ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रत रखा और इस अनुभव को अनूठा बताया।
क्या अक्षरा सिंह ने कोई नया गीत रिलीज किया?
हाँ, उन्होंने 'केलवा के पात' नामक नया छठ गीत रिलीज किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले